Monsoon Fashion Hacks: अब बारिश में भी नहीं होंगे कपड़े खराब, अपनाएं ये 5 Easy Style Tips

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 15, 2026

गर्मी से राहत दिलाने के लिए हर साल मॉनसून का मौसम आता है। बारिश का मौसम बड़ा ही सुहाना होता है, लेकिन इसके लिए कपड़ों का सहीं चयन, बल्कि फुटवियर का चुनाव इन सब पर ध्यान देना काफी जरुरी है। इस मौसम में रिमझिम बारिश और ठंडी हवाएं दिल को सुकून देती हैं। इस सुहावने मौसम में हर कोई अपने लुक में कुछ बदलाव करना चाहते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में स्टाइलिश दिखाना एक बड़ी समस्या है। 

नी-लेंथ शर्ट ड्रेस

अगर आप बारिश के मौसम में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो आप घुटनों तक के ड्रेसिस आइडिया भी बेस्ट हैं। यह ड्रेस न ही बारिश की वजह से नीचे भीगेगी और पहनने में भी आरामदायक रहेगी। गौरतलब है कि लंबे कपड़ों का किनारा बारिश में सबसे पहले गीला होता है, इसलिए आप इस तरह की ड्रेस कैरी कर सकते हैं। इस तरह की ड्रेस आपके ऑफिस लुक के लिए भी बेस्ट है।

शॉर्ट कुर्ती और एंकल-लेंथ स्ट्रेट पैंट

मॉनसून में पहनने के लिए आप एंकल-लेंथ स्ट्रेट पैंट के साथ आप शॉर्ट कुर्ती पहन सकते हैं। इसमें आप गोल कल कुर्ती का डिजाइन चुनें। इस पैंट नीचे तक नहीं जाती है, इसलिए जल्दी भीगने की चिंता भी नहीं होती है। इंडियन वियर पसंद करने वाली महिलाओं के लिए बारिश में पहनने के लिए यह बेस्ट है। यह आउटफिट ऑफिस और डेली वियर के तौर पर भी पहना जा सकता है।

मिडी ड्रेस

मॉनसून में मिडी ड्रेस पहनने से अच्छा क्या हो सकता है। हर दिन पहनने के लिए इस तरह की ड्रेस काफी आरामदायक होती है। कई लोग इसे हर दिन अलग-अलग तरह से स्टाइल करना पसंद करते हैं। कभी बेल्ट के साथ पहनते हैं, तो कभी शॉर्ट ड्रेस की तरह कैरी कर सकते हैं। इस तरह की ड्रेस बारिश पहनने के लिए सबसे बेस्ट है।

ट्राउजर के साथ ओवरसाइज शर्ट

बारिश के मौसम में इस तरह का लुक को ट्राई कर सकते हैं। असल में लंबी जींस या वाइड-लेग पैंट डिजाइन की तरह इसका नीचे का हिस्सा इतनी जल्दी गीला नहीं होता। इस तरह के लुक में काफी मॉर्डन और प्रीमियम फील देता है। ऑफिस और कॉलेज जाने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट है।

स्कर्ट और शॉर्ट्स कॉम्बिनेशन

यदि आप इस मौसम में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो आप स्कर्ट और शॉर्ट्स का ऑप्शन चुन सकते हैं। यह सामने से एकदम स्कर्ट जैसा दिखता है, लेकिन अंदर से शॉर्ट्स की तरह होता है। इस शॉर्ट में अंदर कट बना रहता है, जो बारिश में चलने के लिए सबसे जरुरी और आरामदायक है। बैठने और सीढ़ियां चढ़ने में आपको कोई दिक्कत नहीं होती है। इसके साथ ही काफी फैशनेबल भी नजर आता है। 

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor बांकीपुर उपचुनाव के 12वें दौर की मतगणना के बाद आगे

Palakkad bus accident: केरल के पलक्कड़ में खाई में गिरी रोडवेज बस, कई यात्री घायल

Arvind Kejriwal ई20 पेट्रोल के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे

पहले Ram Mandir विरोध, अब चंदे पर सवाल! Yogi ने SP के दोहरे रवैये पर बोला हमला