सौतेली मां बनी हैवान! दो नाबालिग बच्चों को गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, शव को चाकू से गोदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2021

दतिया (मध्य प्रदेश)। जिला पुलिस ने अपने नाबालिग सौतेले बेटा-बेटी की कथित रूप से हत्या करने और शव के साथ क्रूरता करने के आरोप में 37 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपीज्योति प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने बुधवार की शाम सिटी कोतवाली क्षेत्र में स्थित अपने घर में सौतेले बच्चों... बेटे अर्णब (07) और बेटी जान्हवी (11) की हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें: 76 वर्ष के हो गए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जानें संघर्षों और कठिनाईयों में कैसे बीता बचपन

अधिकारी ने बताया कि महिला ने अलग-अलग कमरों में बच्चों का पहले गला घोंटा, बाद में उनके शव पर चाकू से कई वार किए जिससे वे खून से लथपथ हो गए। अपराध करने के बाद महिला स्थानीय हाट बाजार में खरीदारी करने चली गई। घटना का पता तब चला जब बच्चों के पिता ने घर लौटने पर उन्हें खून से लथपथ मरा हुआ देखा।

इसे भी पढ़ें: मुकेश अंबानी लगातार 10वें साल एशिया के सबसे अमीर कारोबारी, एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी

उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला से पूछताछ की जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरूआती जांच के अनुसार महिला सौतेले बच्चों को नापसंद करती थी, शायद यही अपराध का कारण है।

प्रमुख खबरें

Delimitation Bill 2026 | परिसीमन विधेयक पर मोदी सरकार ने तेज की सर्वदलीय कवायद, मसौदे में अहम बदलावों के बाद दो-तिहाई बहुमत मिलने का पूरा भरोसा

Kolkata के SRFTI में छात्रों का विरोध मंच हटाया, भारी पुलिस बल तैनात

IRCTC Rajasthan Tour Package: 10 दिन में घूमें जयपुर, उदयपुर और जैसलमेर, Flight भी शामिल

परिसीमन बिल से 2029 में लागू होगा Women Reservation, CM Yogi Adityanath ने जताया आभार