सावधान! बाहर निकलना मना है...24 राज्यों में आ रहा सबसे भयानक तूफान

By अभिनय आकाश | Sep 07, 2026

मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है और देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 7 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 24 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 40 से 80 कि.मी./ घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसके साथ ही बिजली गिरने, वज्रपात और ओला वृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। सबसे पहले बात राजधानी दिल्ली की। दिल्ली में 7 सितंबर को भारी बारिश के साथ तेज आंधी चल सकती है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 कि.मी./ घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। बारिश के चलते कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बन सकती है। उत्तर प्रदेश में भी मौसम का असर व्यापक रहने वाला है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बिजनौर, पीलीभीत, सीतापुर, कानपुर, बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर, रायबरेली, उन्नाव, इटावा, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अयोध्या, देवरिया और गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। बिहार में भी कई जिलों पर मौसम की मार पड़ सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Delhi के Satya Niketan में बहुमंजिला इमारत गिरने से 6 की मौत, जांच के आदेश

राजस्थान के जैसलमेर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, चूरू, अजमेर, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और भरतपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां हवाओं की रफ्तार 60 से 70 कि.मी./ घंटे तक पहुंच सकती है। मध्य प्रदेश के छतरपुर, दमोह, उज्जैन, शिवपुरी, सागर, कटनी, बेतुल, खंडवा, इंदौर, रायसेन, मुरैना, धार, हरदा, देवास और राजगढ़ समेत कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। छत्तीसगढ़ में सरगुजा, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, [संगीत] धमतरी, जांजगीर, दुर्ग, कोरबा और और बलरामपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के झोंके 65 किमी/ घंटे तक पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं पूर्वी राज्यों में मौसम को और सक्रिय कर सकती है। वहीं राजस्थान के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और उत्तरी मध्य प्रदेश से सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिक्षण भी सक्रिय है। 

प्रमुख खबरें

Singapore Racism Row: भारतीयों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणियों पर सख्त हुए K. Shanmugam, दिए जांच के आदेश

पुरानी साइकिल में सपा ने लगाये नए राजनीतिक पुर्जे, अखिलेश की ‘शार्प’ और डिंपल की ‘सॉफ्ट’ राजनीति क्या गुल खिलाएगी?

Satya Niketan Building Collapse: 7 मौतों के बाद एक्शन में MCD, Deputy Commissioner सहित 5 अधिकारी सस्पेंड

Fashion Tips: Perfect Look पाने के लिए Body Shape के अनुसार चुनें Best Outfit