स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर की अमेरिकी शाखा को 890 करोड़ का ठेका मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2021

नयी दिल्ली। स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर ने बुधवार को कहा कि उसकी अमेरिकी शाखा को 890 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड (एसडब्ल्यूएसएल) की अमेरिकी सहायक कंपनी स्टर्लिंग और विल्सन सोलर सॉल्यूशंस (एसडब्ल्यूएसएस) को संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में 12.17 करोड़ अमरीकी डालर (890 करोड़ रुपये) के ठेके मिले हैं।’’ बयान के अनुसार यह ठेका एक प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी से मिला है और इसे वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही तक पूरा किया जाना है।

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव