आज ही के दिन लोगों के हाथों में आया था एप्पल, पढ़ें पूरा मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2018

नयी दिल्ली। महंगे फोन रखना आज के नौजवानों का शगल है और इनमें एप्पल के फोन सबसे आगे हैं। फोन बनाने वाली अमेरिका की इस कंपनी ने अपने मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों से बहुत कम समय में दुनिया में तहलका मचा दिया। एप्पल का पहला फोन 2007 को आज ही के दिन लांच किया गया था। इसके अलावा 29 जून को ही हमारे देश में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है।

इस दिन को मनाने का मकसद रोजाना की जिंदगी में और योजना एवं विकास की प्रक्रिया में सांख्यिकी के महत्त्व के प्रति लोगों को जागरुक करना है। यह दिन भारत के प्रख्यात सांख्यिकीविद दिवंगत प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जन्मतिथि के अवसर पर मनाया जाता है। भारतीय और वैश्विक संदर्भ में बात करें तो आज का दिन कई और ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है। देश और दुनिया में आज के दिन की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1613: शेक्सिपयर का लंदन स्थित ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त।

1757: मीर जाफर ने बंगाल, बिहार और ओड़िशा के नवाब की गद्दी संभाली। 

1888: शास्त्रीय संगीत की पहली (ज्ञात) रिकॉर्डिंग की गई। 

1913: यूनान सर्बिया मोंटे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गाारिया का युद्ध शुरू हुआ, जो दूसरे बाल्कन युद्ध के नाम से जाना जाता है।

1932: सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर दस्तखत किए।

1974: सशेल्स द्वीपसमूह को स्वतंत्रता मिली। 

1997: विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट चैस क्लासिक टूर्नामेंट जीता।

2004: पूर्वी एशिया सम्मलेन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति। 

2005: भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता। 

2007: सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए।

2007: आईफोन के नाम से जाना जाने वाला एप्पल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया। 

2008: दुनिया में पहली बार एक पुरुष ने बेटी को जन्म दिया।

2013: कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।

प्रमुख खबरें

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि