इंडिया के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए बेताब हैं स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2020

नयी दिल्ली। स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भारतीय टीम के आस्ट्रेलियाई दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि वह इस श्रृंखला में खेलने के लिये बेताब हैं जो काफी विशेष होगी। भारतीय टीम इस साल आस्ट्रेलियाई दौरे पर अक्टूबर और जनवरी 2021 तक तीन वनडे, चार टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स शो ‘क्रिकेट कनेक्टिड’ में कहा, ‘‘उनकी टीम काफी शानदार है और इस साल आस्ट्रेलिया के दौरे पर मैं उनके साथ खेलने को बेकरार हूं, यह श्रृंखला काफी बेहतरीन होगी। ’’ भारत का दौरा 11 अक्टूबर को ब्रिसबेन में टी20 मैच के साथ शुरू होगा। इसके बाद टीम 14 अक्टूबर को कैनबरा और 17 अक्टूबर को एडीलेड में अगले दो मैच खेलेगी। चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में शुरू होगी। दूसरा टेस्ट दिन/रात्रि होगा जो एडीलेड में 11 से 15 दिसंबर तक खेला जायेगा।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन