By अंकित सिंह | Oct 27, 2026
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है। गर्दन की चोट के कारण स्टीव स्मिथ सीरीज के इस निर्णायक मैच से बाहर हो गए हैं। मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के ट्रेनिंग सेशन के दौरान स्मिथ की गर्दन में जकड़न आ गई थी और इस अहम मुकाबले से पहले उनका फिटनेस टेस्ट होना था। हालांकि, केपटाउन के न्यूलैंड्स में होने वाले इस टेस्ट के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया।
तीन मैचों की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। ऑस्ट्रेलिया ने डरबन में खेला गया पहला टेस्ट 214 रनों से जीता था, लेकिन दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज को निर्णायक मोड़ पर ला खड़ा किया।
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहैम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रेट्ज़के, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जानसेन, साइमन हार्मर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कगिसो रबाडा।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रैविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड।