गुरुग्राम में स्थानीय भाजपा नेता की हत्या के आरोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2022

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने एक स्थानीय भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि नेता ने आरोपी की बहन से प्रेम संबंध के बाद शादी कर ली थी जिससे नाराज होकर महिला के भाई ने नेता को गोली मार दी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी चमन उर्फ पवन बदला लेने के लिए एक गिरोह में शामिल हो गया था।

इसे भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, दो गिरफ्तार

चमन ने कहा, “मैंने पापला और अन्य साथियों के साथ मिलकर सुखबीर की हत्या करने की साजिश रची और अंततः उसे गोली मार दी।” खटाना (46) की एक सितंबर को सदर बाजार इलाके के पास गुरुद्वारा रोड पर रेमंड शोरूम पर हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसटीएफ पुलिस अधीक्षक जयबीर सिंह राठी ने कहा कि आरोपी पापला गुज्जर गिरोह का सक्रिय सदस्य है और वह नौ आपराधिक मामलों में वांछित था। राठी ने कहा कि पुलिस ने बीती रात बादशाहपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम