STF ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए शिक्षकों की भर्ती करने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2021

देश में इन दिनों फर्जी आईपीएस, वकील और शिक्षक बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बेरोजगार लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी की जाती है। अब ताजा मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया सामने आया है। यूपी के देवरिया में फर्जी दस्तावेजों के जरिए, शिक्षक पद की नौकरी दिलाने वाले एक गैंग का खुलासा हुआ है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। पांचों से एसटीएफ की टीम पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगा।  

आरोपी शिक्षकों को उनके वेतन का भुगतान भी कराते थे। इस ठगी को अंजाम देने के लिए खुद शिक्षा विभाग का एक कर्मचारी भी शामिल था। सभी आरोपियों को देवरिया से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी खुद को लेखाधिकारी का करीबी बताया करता था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम ओमप्रकाश मिश्र, अजीत कुमार, उपाध्याय, संजय कुमार, आर्य मुन्ना यादव और राजकुमार मणि हैं। 

जांच में एसटीएफ की टीम ने यह पाया है कि लगभग 19 शिक्षकों को फर्जी तरीके से नियुक्ति कराई गई थी। इसके साथ आरोपियों के एक बड़ा रैकेट को संचालित करने का भी पर्दाफाश हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले भी यूपी सरकार फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी लेने वालों पर कार्रवाई कर चुकी है। 

गैंग के रैकेट का पता लगा रही पुलिस

फिलहाल मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है इनका यह रैकेट कहां तक फैला हुआ है। मामले में जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस अन्य जिलों में मामले को लेकर दबिश दे रही है। 

प्रमुख खबरें

कलकत्ता HC से Tulu Mandal को झटका, गैर-जमानती वारंट के खिलाफ याचिका खारिज

Imran Khan की पार्टी के कार्यकर्ताओं की हड्डी-पसली तोड़ने की तैयारी! Pakistan में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की संभावना के चलते खाली कराये जा रहे अस्पताल

Royal Enfield Classic 350 का नया Signature White वेरिएंट लॉन्च, कीमत ₹2.23 लाख

त्योहारी सीजन में हवाई किराये पर नहीं लगेगी सीमा, Ram Mohan Naidu ने दी सलाह