स्टिंग मामला : सीबीआई आवाज का नमूना देने के लिए हरीश रावत को दे सकती है नयी तारीख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2023

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए 2016 के ‘स्टिंग ऑपरेशन’ मामले में अपनी आवाज का नमूने देने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से नयी तारीख देने का अनुरोध किया है, जिस पर एजेंसी विचार कर सकती है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सड़क दुर्घटना के बाद देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती रावत को उस समय झटका लगा जब सीबीआई उन्हें समन देने के लिए अस्पताल पहुंच गई। इस पर रावत ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ‘वाह, सीबीआई ! पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जांच एजेंसी पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘जौलीग्रांट हॉस्पिटल में मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एक बड़ी महत्वपूर्ण संस्था भी आई, सीबीआई के दोस्त आये और उन्होंने मुझे एक नोटिस दिया, तो मुझे बड़ा ताज्जुब हुआ।’’

इससे पहले 15 जुलाई को मामले की सुनवाई के दौरान उमेश शर्मा को छोड़कर सभी नेताओं के वकीलों ने इस आधार पर सीबीआई द्वारा आवाज के नमूने मांगने पर सवाल उठाया था कि मामले से संबंधित एक याचिका उत्तराखंड उच्च न्यायालय में लंबित है, जिसके 27 जुलाई को अपना फैसला सुनाने की संभावना है। वर्ष 2016 में 10 कांग्रेस विधायकों के हरीश रावत के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ बगावत करने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिलाने के बाद यह ‘स्टिंग ऑपरेशन’ सामने आया था। इस स्टिंग में सुनाई दे रही आवाजों का मिलान करने के लिए सीबीआई ने अदालत से इजाजत मांगी थी। स्टिंग वीडियो में अपनी सरकार बचाने के लिए रावत असंतुष्ट विधायकों का समर्थन फिर से हासिल कर सत्ता में बने रहने के लिए कथित तौर पर सौदेबाजी करते नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया था। उस वक्त कांग्रेस विधायकों की बगावत के बाद बनी परिस्थितियों में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था

हालांकि, उच्चतम न्यायालय के आदेश पर विधानसभा में हुए शक्तिपरीक्षण में बहुमत हासिल करके रावत सरकार फिर बहाल हो गयी थी, लेकिन इसमें बागी विधायकों को मत डालने के अधिकार से वंचित कर दिया गया था। दो दिन पहले हल्द्वानी से काशीपुर जाते समय रावत की कार सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें उन्हें कुछ झटके लगे थे। बाद में गर्दन और कमर में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बीस दिन के पूर्ण आराम की सलाह दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी नयी दिल्ली से लौटते ही सीधे जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे और रावत से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। धामी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

प्रमुख खबरें

Aksar 2 में अभिनव शुक्ला का किसिंग सीन देख दुखी हुई थीं Rubina Dilaik

गलतियां नहीं मान रही सरकार, Owaisi का तंज- विपक्ष को दोष देना बंद करो

NEET Protest: Yogi Adityanath का Congress-SP पर बड़ा आरोप, छात्रों को कर रहे बदनाम

OTT पर रिलीज़ हुई Masters of the Universe, Nicholas Galitzine के ही-मैन अवतार के मुरीद हुए फैंस