किसान और उसके बच्चों की मिली लाश से गांव में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में

By Suyash Bhatt | Nov 08, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक किसान और उसके 13 व 8 साल के दो बेटों की हत्या कर दी गई। तीनों के शव पानी की मोटर के साथ बांधकर कुएं में फेंक दिए गए। जानकारी के मुताबिक तीनों के शव सोमवार सुबह एक कुएं में मिले। शुरुआती जांच में हत्या की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है।

दरअसल लक्ष्मण भाभर का जमीन को लेकर उनके चाचा के परिवार से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले जमीन का बंटवारा हुआ है। दिवाली से पहले और रविवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। मृतक के परिजन ने हत्या करने के आरोप लगाए हैं। परिजन ने बताया कि देर शाम लक्ष्मण भाभर, उनके बेटे पुष्कर और विशाल गायब हो गए थे। और सुबह तीनों के शव कुएं में मिले।

इसे भी पढ़ें:100 किलो बारूद और 1000 डेटोनेटर हुए चोरी, पुलिस कर रही है जांच 

वहीं कुछ दिन पहले ही परिवार में हुए जमीन के बंटवारे से दोनों पक्ष असंतुष्ट हैं। इसे लेकर चाचा और लक्ष्मण के परिवार के बीच विवाद भी हुआ था। इसी कड़ी में लक्ष्मण का पड़ोसियों से भी कुएं के पानी को लेकर विवाद चल रहा था।

प्रमुख खबरें

NCERT ने Class 9 की किताब में जोड़े 2 नए पाठ, Mutual Fund और निवेश सीखेंगे छात्र

Israel Election Results: चुनाव समिति ने राष्ट्रपति को सौंपे नतीजे, धांधली के दावे खारिज

Trump के चहेते कैंडि‍डेट्स की करारी हार, SIR पर सवाल उठाने वाली प्रमिला समेत इन भारतवंशियों ने किया कमाल

अगरतला नगर निगम चुनाव: Tripura Congress ने 49 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, CPM पर लगाया यह आरोप