Bihar Assembly elections: महागठबंधन में हलचल तेज, राहुल-खरगे से मिलने तेजस्वी यादव क्यों आ रहे हैं दिल्ली?

By अभिनय आकाश | Apr 14, 2025

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलेंगे, जिसमें आगामी बिहार चुनावों के लिए सीट बंटवारे और दोनों दलों के बीच गठबंधन पर चर्चा होगी। आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि बैठक में बिहार के संपूर्ण संदर्भ पर चर्चा की जाएगी। झा ने कहा कि यह बैठक बिहार के संपूर्ण संदर्भ को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई है, और चूंकि चुनाव अब लगभग 6-8 महीने दूर हैं, इसलिए इस पर चर्चा की जाएगी। आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने दिल्ली में एएनआई से कहा एक औपचारिक बैठक है। अगर हम कांग्रेस पार्टी के सहयोगियों को देखें, तो आरजेडी अब तक की सबसे पुरानी सहयोगी रही है। इस औपचारिक बैठक में पूरे परिदृश्य पर चर्चा की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: Khelo India Youth Games 2025: बिहार के 5 जिलों में होगा आयोजित, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, CM नीतीश ने दी जानकारी

इससे पहले 30 मार्च को बिहार में पार्टी के लिए चुनावी बिगुल बजाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पर 1990-2005 के बीच 'जंगल राज' और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। 30 मार्च को अपनी बैठक के बाद से शाह चुनाव की तैयारी के लिए महीने में दो दिन बिहार में बिताने जा रहे हैं। 1990 से 2005 तक लालू यादव की सरकार ने बिहार में क्या किया? लालू यादव की सरकार ने पूरे राज्य में चारा घोटाला करके बिहार को देश और दुनिया में बदनाम किया। बिहार के इतिहास में उनकी सरकार को हमेशा 'जंगल राज' के नाम से जाना जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Delhi IGI Airport पर मौसम का डबल अटैक, तेज आंधी-बारिश से 15 Flights हुईं Divert

Jailer 2 Teaser: मुझे मारकर जी नहीं पाएगा, Rajinikanth की वापसी, 15 अक्टूबर को मचेगा तहलका

Window AC का शोर खत्म, खिड़की भी रहेगी खुली! जानें क्या है ये नया U-Shape Inverter AC

Ram Mandir चंदा विवाद से Hindu आस्था आहत, Mohan Bhagwat बोले- Hosabale की हर बात से 100% सहमत