Share Market | शेयर बाजार में रौनक! 3 दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 900 अंक उछला, निफ्टी 24,700 के पार

By रेनू तिवारी | Mar 05, 2026

स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 900 अंक चढ़ गया जबकि एनएसई निफ्टी में 285 अंक की तेजी रही। हाल की गिरावट के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के अनुरूप घरेलू बाजार बढ़त में रहे। तीस शेयरों पर आधारित सेंसक्स में चार दिन से जारी गिरावट पर विराम लगा और यह 899.71 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,015.90 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.84 प्रतिशत बढ़कर 82.90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजारों में भी दोपहर के कारोबार में बढ़त का रुख था। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक स्तर पर बंद हुए थे।

इसे भी पढ़ें: Greater Noida West को मिली 'सुपर स्पेशलिटी' सौगात, CM योगी ने किया कपिल देव के KDGS अस्पताल का उद्घाटन

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 8,752.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12,068.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स बुधवार को 1,122.66 अंक टूटकर 79,116.19 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 385.20 अंक की गिरावट के साथ 24,480.50 अंक पर रहा था।

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक