Stock Market: शेयर बाजार को रिजल्ट नापसंद! अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों में आई भारी गिरावट

By रितिका कमठान | Jun 04, 2024

लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना की जा रही है। शुरुआती रुझान में शेयर बाजार ने मार्केट में डुबकी लगाई है। शेयर बाजार को शुरुआती रुझान पसंद नहीं आया है। शेयर बाजार में चार जून को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान सबसे अधिक गिरावट अडानी ग्रुप के शेयरों में आई है।

आंकड़ों के मुताबिक सुबह 9.30 बजे लगभग 600 अंकों की गिरावट निफ्टी में देखने को मिली थी।

वहीं दिन बढ़ने के साथ ही निफ्टी में गिरावट भी अधिक बढ़ गई है। निफ्टी में 12 बजे से पहले ही 1500 अंकों की गिरावट आई है। सरकारी कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है। जानकारों का कहना है कि अगर असल रिजल्ट और एग्जिट पोल में थोड़ा अंतर होता है तो ही शेयर बाजार की स्थिति में थोड़ी उम्मीद हो सकती है।

लोकसभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में मिलाजुला रुख रहने के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारी मुनाफावसूली के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,715.78 अंक गिरकर 74,753 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 539.1 अंक फिसलकर 22,724.80 अंक पर रहा। शुरुआती सौदों के बाद सेंसेक्स 2,623.91 अंक की भारी गिरावट के साथ 73,844.36 अंक पर और निफ्टी 617.45 अंकों की गिरावट के साथ 22,646.45 अंक पर रहा। 

अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। अडानी पोर्ट्स के शेयर में 9 फीसदी की गिरावट, अडानी पावर में 10 फीसदी, अंबुजा सीमेंट में 10 फीसदी की गिरावट, अडानी एंटरप्राइजेज में 10 फीसदी गिरावट देखी जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Dussehra 2026: 20 या 21 अक्तूबर का संशय दूर, इस तारीख को मनाया जाएगा विजयदशी का त्योहार

Team India में पांचवें या छठे नंबर पर बैटिंग की चुनौती के लिए तैयार हैं Tilak Varma

Tamil Nadu में Northeast Monsoon की दस्तक, Chennai समेत 17 जिलों में Yellow Alert जारी

Tata Trusts ने परोपकार के लिए बांटे 1556 करोड़ रुपये, बनाएगा 50 गैर लाभकारी अस्पताल