रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद आज का शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई इतने अंक की छलांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2021

मुंबई। वैश्विक बाजारों की गिरावट के बीच उथल-पुथल भरे कारोबार में घरेलू शेयर सूचकांक शुक्रवार को लगभग बृहस्पतिवार के स्तर स्थिर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 12.78 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी के बाद 51,544.30 अंक के नये रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स में 543.96 अंक के दायरे में घट-बढ़ रही। हालांकि, एनएसई का निफ्टी 10 अंक यानी 0.07 प्रतिशत फिसलकर 15,163.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक में सर्वाधिक दो फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। इसके साथ ही एक्सिस बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का स्थान रहा।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे नैसकॉम के वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन

दूसरी ओर, आईटीसी, ओएनजीसी, सन फार्मा, भारती एयरटेल और टाइटन के शेयर गिरावट में रहे। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य बाजार रणनीतिकार आनंद जेम्स के अनुसार, जोखिम उठाने की ललक कम हुई है। इस बीच कई शहरों में नये सिरे से लॉकडाउन लगाये जाने के बाद शेयर सूचकांकों ने तेजी खो दी। एशिया में अधिकांश शेयर बाजार अवकाश को लेकर बंद रहे। यूरोप में मध्याह्न कारोगार में बाजार में गिरावट चल रही थी। इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 60.70 डॉलर प्रति बैरल पर था।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz पर ईरान की घेराबंदी, US-UK समेत 22 देशों ने जारी किया कड़ा संयुक्त बयान

F-35 के बाद अब इजरायल के फाइटर जेट को भी किया ढेर, ईरान का चौंकाने वाला दावा

Kerala CM Pinarayi Vijayan का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बताया BJP की B-Team

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर रविवार के दिन होने जा रहा बड़ा खेल, नीतीश कुमार से जुड़े हैं इसके तार!