शेयर बाजार में हाहाकार! Geopolitical Crisis से Sensex-Nifty धड़ाम, सभी 30 शेयर लाल निशान में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2026

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका-ईरान वार्ता की विफलता ने लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष की आशंकाओं को बढ़ा दिया जिससे कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,613.09 अंक टूटकर 75,937.16 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 495 अंक फिसलकर 23,555.60 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयर गिरावट में रहें।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 7.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.2 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 672.09 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स शुक्रवार को 1.20 प्रतिशत और निफ्टी 1.16 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

CM Yogi का Lucknow से बड़ा बयान, जो देश-समाज के लिए खतरा, उनके लिए हिंसा ही उचित

Summer Drinks: लू और तपती गर्मी से बचना है तो पिएं ये 5 देसी Drinks, मिलेगा इंस्टेंट Cooling Effect

कोई नुकसानदायक तो हिसा...माफियाओं पर बरसे CM योगी

Operation Sheruwali के तहत राजौरी के घने जंगलों में घिरे पाक आतंकी, खून के धब्बों से हुआ गुप्त ठिकाने का खुलासा