शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स, निफ्टी नए उच्चस्तर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2022

घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 211.16 अंक चढ़कर अपने अबतक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश जारी रहने के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 211.16 अंक यानी 0.34 प्रतिशत चढ़कर 62,504.80 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया उच्चस्तर है। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 407.76 अंक तक चढ़ गया था।

इसे भी पढ़ें: शुरुआती कारोबार में कमजोर रुख के बाद शेयर बाजारों में मजबूती

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को नुकसान में बंद हुआ था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.03 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 369.08 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

3500 KM से खरगोश नाम का आतंकी दबोचा लाया भारत, हिली दुनिया!

Delhi High Court का Arvind Kejriwal को बड़ा झटका, Justice शर्मा को हटाने की याचिका खारिज

उधर बुरा भिड़े अमेरिका-ईरान, इधर मलक्का में खेल गया भारत!

3000 सैनिक,5 युद्धपोत,10 विमान...भारत-रूस की मिलिट्री डील के बाद यूक्रेन का बड़ा ऐलान