शेयर बाजार शुरुआती नुकसान से उबरे, सेंसेक्स ने लगाई 187 अंक की छलांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2022

मुंबई। शेयर बाजारों में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर मंगलवार को विराम विराम लगा और कारोबार के अंतिम घंटे में रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और टाइटन जैसी कंपनियों के शेयरों मेंलिवाली से बीएसई सेंसेक्स 187 अंक चढ़ गया। कारोबारियों के अनुसार, इसके अलावा सौदों को पूरा करने के लिये की गयी लिवाली से शेयरों में तेजी आयी। इससे बाजार को नुकसान से उबरने में मदद मिली। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 187.39 अंक यानी 0.33 प्रतिशत मजबूत होकर 57,808.58 अंक पर बंद हुआ।

इसे भी पढ़ें: बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 150 अंक से अधिक चढ़ा; मारुति के शेयर में वृद्धि

मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा 10 फरवरी को होगी। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट आई। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में अच्छी तेजी रही। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.81 प्रतिशत फिसलकर 91.94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 1,157.23 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी