Indian Stock Market | शुरुआती गिरावट के बाद संभले सेंसेक्स और निफ्टी, ब्रेंट क्रूड ₹98 के करीब, FII की खरीदारी जारी

By रेनू तिवारी | May 26, 2026

घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेतों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आई तेजी के कारण निवेशकों ने शुरुआत में सतर्क रुख अपनाया, जिससे बाजार में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बाद में निचले स्तरों पर आई रिकवरी के चलते दोनों प्रमुख सूचकांक स्थिर होकर मामूली बढ़त के साथ कारोबार करने लगे।बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 264.82 अंक गिरकर 76,224.14 अंक पर आ गया, जबकि एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी 27.6 अंक फिसलकर 24,004.10 अंक पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: India Canada Relations | भारत-कनाडा संबंधों में नया अध्याय! पीयूष गोयल बोले- 'मार्क कार्नी की यात्रा से पूरी तरह बदले दोनों देशों के रिश्ते'

 

हालांकि, बाद में दोनों सूचकांकों में सुधार हुआ और वे मामूली बढ़त के साथ कारोबार करने लगे।सेंसेक्स 44.43 अंक चढ़कर 76,521.93 पर और निफ्टी 17.20 अंक बढ़कर 24,048.85 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और मारुति के शेयरों में प्रमुख बढ़त दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: Quad Foreign Ministers Meet | क्वाड विदेश मंत्रियों की महाबैठक! अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान- सिर्फ बातचीत नहीं, अब 'ठोस एक्शन' का समय

वहीं, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.90 प्रतिशत बढ़कर 97.97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जिससे बाजार पर दबाव बना रहा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत “सकारात्मक ढंग से” आगे बढ़ रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अंतिम निर्णय में समय लग सकता है।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग लाभ में रहे, जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार ‘मेमोरियल डे’ के कारण सोमवार को बंद रहे। इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 821.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,073.61 अंक यानी 1.42 प्रतिशत उछलकर 76,488.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 312.40 अंक यानी 1.32 प्रतिशत बढ़कर 24,031.70 पर बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

देश का नाम भारत रखने में Madhya Pradesh का बड़ा योगदान: CM Mohan Yadav

पंजाब में पिछली सरकारों ने चुनाव बाद भुलाए वादे, भगवंत मान का Congress, SAD और BJP पर हमला

Delhi Police ने पकड़ा अंतरराष्ट्रीय Cyber Fraud सिंडिकेट, बंधक बनाए गए 164 विदेशी नागरिक छुड़ाए

Hyderabad में बोले Anurag Thakur: Congress ने संविधान को कमजोर किया, Modi सरकार ने बढ़ाया मान