By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2022
प्रमुख शेयर सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में सुस्ती रही, लेकिन बाद में विदेशी कोषों की आवक और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते बाजार में सुधार हुआ। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 15.81 अंक की मामूली तेजी के साथ 62,309.45 पर था। व्यापक एनएसई निफ्टी पांच अंक बढ़कर 18,517.75 पर पहुंच गया। बाद में दोनों सूचकांकों में तेजी हुई। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 103.38 अंक बढ़कर 62,404.71 पर और निफ्टी 24.85 अंक चढ़कर 18,537.60 पर था।