लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 817 अंक उछला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

मुंबई। एशियाई बाजारों के रुख से उत्साहित घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन भी तेजी का सिलसिला जारी रहा और दोनों प्रमुख सूचकांक बृहस्पतिवार को 1.50 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए। विश्लेषकों का कहना है कि विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुकूल रुझान आने से भी घरेलू बाजारों को थोड़ा समर्थन मिला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 817.06 अंक यानी 1.50 प्रतिशत बढ़कर 55,464.39 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 249.55 अंक यानी 1.53 प्रतिशत की उछाल के साथ 16,594 अंक के स्तर पर जाकर बंद हुआ। सेंसेक्स की शुरुआत मजबूती के साथ हुई और एक समय यह 1,595.14 अंक की छलांग लगा गया। हालांकि, बाद में यूरोपीय बाजारों में दिखी कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों की वजह से इसमें नरमी आई।

इसे भी पढ़ें: चुनाव नतीजों के रुझानों से शानदार बढ़त में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,595 अंक उछला

इसकी वजह से भारतीय बाजार में भी मजबूती देखने को मिली।’’ इसके साथ ही उन्होंने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों से भी भारतीय बाजार को तेजी मिलने का जिक्र करते हुए कहा कि अब बाजार की नजर अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर रहेगी। उन्होंने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक होने तक बाजार में उठापटक बनी रहने की आशंका जताई। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, तोक्यो एवं शंघाई बढ़त पर रहे। अमेरिका के बाजार भी बुधवार को खासी बढ़त लेने में सफल रहे थे। हालांकि, यूरोपीय बाजारों में दोपहर के सत्र में नरमी का रुख देखा गया। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 4.91 प्रतिशत के उछाल के साथ 116.6 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी रखा है। शेयर बाजार से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने बुधवार को 4,818.71 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री की।

प्रमुख खबरें

नेपाल के पोखरा में चोरी और लूटपाट के आरोप में दो भारतीयों समेत नौ गिरफ्तार

इमरान खान की बहन का दावा: पाकिस्तानी सेना और प्रधानमंत्री मोदी की मिलीभगत से हुआ 2025 का सैन्य टकराव

नीट पेपर लीक पर बोले रामदास आठवले, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जरूरत नहीं, दोषियों पर हुई कार्रवाई

जम्मू कश्मीर के सांबा में सुरक्षा बलों ने फिर बरामद किया संदिग्ध ड्रोन, एक सप्ताह के भीतर दूसरी घटना