शेयर बाजार में तीसरे दिन रही तेजी, सेंसेक्स 1,041 अंक और चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2022

मुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और दोनों मानक सूचकांक... बीएसई सेंसेक्स तथा एनएसई निफ्टी...करीब दो प्रतिशत उछलकर बंद हुए। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,041.08 अंक यानी 1.90 प्रतिशत चढ़कर 55,925.74 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,197.99 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 308.95 अंक यानी 1.89 प्रतिशत के लाभ के साथ 16,661.40 अंक पर बंद हुआ।

इसे भी पढ़ें: एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड बाजार में 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य

सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेकनोलॉजीज, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से लाभ में रहे। इसके उलट, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज और आईटीसी में नुकसान रहा। चीन में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये लगायी गयी कारोबारी पाबंदियों में ढील से एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत बढ़त के साथ 119.9 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,943.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

वित्त वर्ष 2026-27 तक Indian Railway के यात्रियों की संख्या 800 करोड़ पहुंचने का अनुमान

Lowy Institute Asia Power Index: भारत तीसरी सबसे बड़ी ताकत, PM Narendra Modi दूसरे सबसे प्रभावी नेता बने

Carlos Alcaraz ने जीता पहला ATP Finals, Jannik Sinner के 17 खिताबों की बराबरी की

Nvidia में Jensen Huang की बतौर CEO वापसी, इस्तीफे के 11 दिन बाद बोर्ड का फैसला