बेन स्टोक्स ने किया खुलासा, बीमार पिता के कहने पर दोबारा क्रिकेट में की वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2020

लंदन। इंग्लैंड के स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स ने खुलासा किया कि उनके बीमार पिता ने ही उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जरिये क्रिकेट में वापसी करने को कहा। स्टोक्स अपने पिता के बीमार होने के कारण पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट शृंखला के बीच से हट गये थे। वह न्यूजीलैंड में अपने पिता के पास चले गये थे जो मस्तिष्क कैंसर से पीड़ित हैं। अपने परिवार के साथ पांच सप्ताह बिताने के बाद राजस्थान रॉयल्स से अनुबंधित स्टोक्स संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गये हैं और अभी पृथकवास पर हैं।

इसे भी पढ़ें: मुंबई इंडियन्स के कोच शेन बांड ने जसप्रीत बुमराह को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

स्टोक्स ने न्यूजीलैंड में अपने माता पिता के साथ बातचीत को याद करते हुए कहा, ‘‘मेरे ऊपर जो जिम्मेदारियां हैं उनको लेकर मेरे पिता हमेशा सजग रहे हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि मेरे पास जो काम है उसे पूरा करना मेरा कर्तव्य है तथा एक पिता और पति के रूप में भी मेरे कर्तव्य हैं। ’’ न्यूजीलैंड में जन्में इस 29 वर्षीय आलराउंडर ने कहा, ‘‘हमने इस पर काफी विचार विमर्श किया और हम इस फैसले पर पहुंचे कि मुझे अब अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और उसके बाद मैं क्लेर और बच्चों के पास लौट जाऊंगा।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर

Suvendu Adhikari ने दी चेतावनी, कश्मीर पर विवादित नारे लगाने पर होगी गिरफ्तारी

Akhilesh Yadav ने Shamli में Ankit Baliyan हत्याकांड पर BJP को घेरा

Hockey World Cup: भारत ने 52 साल बाद रचा इतिहास, कोच Sjoerd Marijne बोले चक दे इंडिया