बरेली में जुमे की नमाज के बाद पथराव, पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

By अंकित सिंह | Sep 26, 2025

उत्तर प्रदेश के बरेली में जुमे की नमाज़ के बाद एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पथराव किया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारी आला हज़रत दरगाह और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान के आवास के बाहर इकट्ठा हुए थे और उनके हाथों में "आई लव मोहम्मद" लिखी तख्तियाँ थीं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस इलाके में फ्लैग मार्च कर रही थी, तभी कुछ उपद्रवी नारे लगाते हुए सड़कों पर आ गए और पथराव करने लगे।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: UP की धरती से US को Modi ने दिया जवाब, Russia को Trade Partner बना कर भारत ने दिया रणनीतिक संदेश

महाराष्ट्र के बीड में आयोजित आई लव मोहम्मद कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम धर्मगुरु ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ टिप्पणी की। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें मौलाना को सीएम योगी को 'दफनाने' की खुली धमकी देते हुए देखा जा सकता है। सभा को संबोधित करते हुए, उन्हें यूपी के सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते भी देखा जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Luka Modric ने रचा इतिहास! 200 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बने, Ronaldo-Messi लिस्ट में शामिल

World Cup में Mexico क्यों बना South Korea का दूसरा घर? जानिए 2018 का वो ऐतिहासिक मैच

Rajinikanth Dharman 173rd Film First Look | डेडली डॉक्टर के अवतार में दिखे रजनीकांत, कमल हासन ने रिलीज किया खूनी पोस्टर!

खराब Lifestyle ने बिगाड़ा Digestion? ये 2 योगासन हैं रामबाण, 10 मिनट में पाएं Good Health