Protein Supplements से हो रही Gas-Bloating? एक्सपर्ट की इन 5 Smart Tips से पाएं तुरंत राहत

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 12, 2026

आजकल लोग फिटनेस, बॉडी बिल्डिंग और हेल्दी लाइफस्टाइल के तरफ ज्यादा बढ़ रहे हैं। अपनी डाइट में लोग प्रोटीन को जरुर शामिल कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रोटीन मांसपेशियों, हड्डियों, स्किन और बालों के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाते हैं। 

प्रोटीन सप्लीमेंट्स से होने वाले ब्लोटिंग और गैस को कैसे रोकें?

स्टार पर्ल्स मेडिकल के अनुसार, जब किसी व्यक्ति को प्रोटीन इन्ट्रॉलरेंस होता है तो उसे अक्सर पेट में बहुत ज्यादा गैस बनने ब्लोटिंग, पेट दर्द और दस्त जैसी समस्याएं होती हैं। आप जितनी ज्यादा मात्रा में प्रोटीन लेते हैं, ब्लोटिंग और पेट दर्द की समस्या अधिक बढ़ जाती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, प्रोटीन सप्लीमेंट लेने के बाद कुछ लोगों को ब्लोटिंग की समस्या होना काफी आम बात हो सकती है। बस इस समस्या से बचने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो करें-

 अपना प्रोटीन पाउडर बदलें

यदि किसी खास प्रोटीन पाउडर को लेने के बाद आपको बार-बार गैस या ब्लोटिंग की समस्या हो रही है, तो  प्रोटीन सप्लीमेंट की क्वालिटी पर ध्यान जरुर दें। कई व्हे प्रोटीन प्रोडक्ट्स में लैक्टोज होता है, जिसे कुछ लोगों को पाचन तंत्र आसानी से पचा नहीं पाते हैं। जिससे लोगों को गैस, पेट दर्द और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती है। इसलिए एक ऐसी प्रोटीन को चूज करें, जो कि आर्टिफिशियल मिठास, ज्यादा चीनी और जरुरी एडिटिव्स कम हों।

 प्रोटीन की मात्रा कम करें

अत्यधिक प्रोटीन का सेवन भी पेट फूलने और गैस बनने जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है। अक्सर कुछ लोग तेजी से मसल्स बनाने की चाह में अपनी आवश्यकता से अधिक प्रोटीन पाउडर या सप्लीमेंट लेने लगते हैं। जब शरीर इतनी अधिक मात्रा में प्रोटीन को प्रभावी ढंग से पचा नहीं पाता, तो इसका असर पाचन तंत्र पर पड़ता है और आंतों में गैस बनने लगती है। 

यदि प्रोटीन लेने के बाद आपको ब्लोटिंग महसूस होती है, तो एक बार में ज्यादा मात्रा लेने के बजाय इसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर दिनभर में लें। साथ ही, प्रोटीन की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाएं ताकि आपका पाचन तंत्र इसके अनुरूप खुद को ढाल सके और पेट से जुड़ी असुविधाओं से बचा जा सके।

डाइट में हर्बस शामिल करें 

गौरतलब है कि कुछ प्राकृतिक जड़ी-बूटियां और मसाले का सेवन आपकी पाचन क्रिया को और भी बेहतर करती है। यदि आप अपनी डाइट में अदरक, पुदीना, सौंफ, जीरा, अजवाइन और धनिया जैसे फूड्स को शामिल कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि, आपको पहले से कोई मेडिकल प्रॉब्लम है तो नियमित रूप से किसी हर्बल उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरुर लें।

गैस बढ़ाने वाले कार्बोहाइड्रेट कम लें

कई बार प्रोटीन सप्लीमेंट लेने के साथ-साथ ऐसे फूड्स भी ज्यादा मात्रा में खाते हैं, जो ब्लोटिंग और गैस जैसी परेशनियों को बढ़ाते हैं तो इससे समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। बीन्स, चना, राजमा, पत्ता गोभी, फूलगोभी, ब्रोकली, प्याज और ज्यादा मात्रा में कार्बोनेटेड ड्रिंक्स कुछ लोगों में गैस का कारण बना सकती है। यदि आप प्रोटीन इनटेक करते हैं, फिर भी ब्लोटिंग की समस्या होती है, तो कुछ दिनों इन फूड्स का सेवन सीमित करें। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और संतुलित आहार लें, जिससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम कर पाए।

 प्रोटीन शेक पीने का तरीका बदलें

अक्सर लोग गलत तरीके से प्रोटीन शेक पीते हैं। यदि आप बहुत तेजी से शेक पीते हैं, तो उसके साथ ज्यादा हवा भी निगल लेते हैं, जिससे पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। प्रोटीन शेक को आप धीरे-धीरे घूंट में पिएं। यदि संभव हो सके तो बहुत झागदार बनाने के स्थान पर अच्छी तरह मिलाकर इसको पिएं। स्ट्रॉ से पीने के स्थान पर सीधे गिलास से पीना भी कुछ लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें  कि प्रोटीन शेक लेने के बाद हल्का ही भोजन का सेवन करें। 

प्रमुख खबरें

The Three Loves Theory: उतार-चढ़ाव भरे पहले दो प्यार के बाद तीसरा रिलेशनशिप कैसे लाता है जिंदगी में सच्चा सुकून?

Nepal बाढ़ के खतरे पर Bihar CM का एक्शन! NDRF-SDRF टीमें तैनात, तैयारी युद्धस्तर पर

रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, जानें सावन पूर्णिमा पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त