Haryana Nuh Violence: VHP, बजरंग दल की रैलियां रोकें, हरियाणा में झड़प के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका

By अभिनय आकाश | Aug 02, 2023

नूंह सांप्रदायिक हिंसा के बाद दिल्ली-एनसीआर में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल द्वारा घोषित रैलियों को रोकने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। वरिष्ठ वकील सीयू सिंह ने रैलियों को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक तत्काल याचिका दायर की। चीफ जस्टिस ने कहा कि हम संविधान पीठ में बैठे हैं. हमने अत्यावश्यक मामलों की त्वरित सुनवाई की व्यवस्था की है। उल्लेखित रजिस्ट्रार के पास जाएँ।

इसे भी पढ़ें: Haryana Nuh Violence | नूंह में फैली हिंसा में 6 लोगों की मौत, 116 गिरफ्तारियां, हाई अलर्ट पर दिल्ली -एनसीआर | All Update 10 points

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने मेवात क्षेत्र में हुई झड़पों के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. वीएचपी और बजरंग दल ने बुधवार शाम 4 बजे मानेसर के भीसम दास मंदिर में महापंचायत बुलाई है. दक्षिणपंथी संगठन बुधवार को नोएडा में एक ''बड़ा प्रदर्शन'' भी करेगा. विहिप के प्रचार प्रमुख राहुल दुबे ने कहा कि विरोध मार्च सेक्टर 21ए के नोएडा स्टेडियम से शुरू होकर सेक्टर 16 के रजनीगंधा चौक तक जाएगा, जहां पुतला जलाया जाएगा। गुरुग्राम में ताजा हिंसा ने दिल्ली को अलर्ट पर ला दिया है. गुरुग्राम पुलिस ने लोगों से आग्रह किया कि वे सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर ध्यान न दें या उन्हें महत्व न दें और किसी भी मदद के लिए 112 नंबर डायल करें। पुलिस ने कहा कि 'आगजनी और झड़प की घटनाएं' हुईं। हरियाणा में हिंसा की हालिया घटनाओं के बाद रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने गुरुग्राम के बादशाहपुर में फ्लैग मार्च किया।

प्रमुख खबरें

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!