बंद करो तुष्टीकरण की दुकान, कमल चुनेगा राजस्थान, पाली में पीएम मोदी ने दिया नया नारा

By अभिनय आकाश | Nov 20, 2023

प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी राज्य राजस्थान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार विरासत और विकास दोनों को महत्व देती है। अफगानिस्तान में युद्ध हुआ तो हम अपने नागरिकों के साथ-साथ पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों को भी पूरे अदब के साथ वापस लाए। करतारपुर कॉरिडोर को खोलने का काम भी आपके इस सेवक ने ही किया। गुरुओं के प्रकाश पर्वों को देश-दुनिया में पूरी शान से मनाना हो या फिर साहिबजादों के बलिदान को समर्पित वीर बाल दिवस की घोषणा, ये सब भाजपा सरकार ने ही किया। कांग्रेस को कभी आपकी जरूरतों की चिंता नहीं रहती। अब तो कांग्रेस राजस्थान में नशे के तस्करों को भी बढ़ावा दे रही है। ये नशा हमारे बच्चों को ही नहीं बल्कि हमारे भविष्य को भी तबाह कर देगा, एक एक परिवार को बर्बाद कर देगा।

इसे भी पढ़ें: मोदी ने धामी से सिलक्यारा सुरंग के बचाव कार्यों की जानकारी ली, सुरंग विशेषज्ञ डिक्स वहां पहुंचे

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे बताया गया है कि हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर से जब कैंसर ट्रेन बीकानेर जाती है, तो उसमें सीट तक नहीं मिलती, मरीजों की इतनी भीड़ होती है। कैंसर का फैलाव जिन कारणों से है, कहते हैं कि उनमें से पीने का पानी भी एक कारण है। ये नशा हमारे बच्चों को ही नहीं बल्कि हमारे भविष्य को भी तबाह कर देगा, एक एक परिवार को बर्बाद कर देगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यहां भाजपा सरकार बनते ही नशे के तस्करों पर ऐसी कार्रवाई होगी, जिसे सुनकर और देखकर और लोग भी कांप जाएं। जहां भी कांग्रेस की सरकार होती है वहां उसकी प्राथमिकता भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद होता है।  कांग्रेस को कभी आपकी जरूरतों की चिंता नहीं रहती। अब तो कांग्रेस राजस्थान में नशे के तस्करों को भी बढ़ावा दे रही है। एक तरफ आपके इस सेवक का सेवाभाव है और दूसरी तरफ राजस्थान में कांग्रेस सरकार का लूट तंत्र है। राजस्थान के किसान, कर्मचारी और व्यापारी सबने ईमानदारी से टैक्स दिया। लेकिन बदले में उन्हें टूटी-फूटी सड़कें, गलियां, नालियां, बिजली-पानी का अभाव, कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी मिली।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर