अदालतों को कामकाज करने से रोकना स्वीकार्य नहीं : उच्चतम न्यायालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2023

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि अदालतों को कामकाज करने से रोकना ‘‘स्वीकार्य नहीं’’ है और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) को एक हलफनामा दाखिल कर यह बताने का निर्देश दिया कि पिछले एक साल में उच्च न्यायालयों में बार एसोसिएशन के हड़ताल का आह्वान करने पर उसने क्या कार्रवाई की। शीर्ष अदालत ने वकीलों की हड़ताल के खिलाफ अपने आदेश के कथित उल्लंघन को लेकर गैर सरकारी संगठन ‘कॉमन कॉज’ द्वारा दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि असली मुद्दा यह है कि अदालतों के कामकाज में व्यवधान नहीं डाला जाना चाहिए। न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने कहा कि अदालतें कामकाज करना बंद नहीं कर सकतीं। पीठ ने कहा कि बड़ी संख्या में मामले लंबित रहने के कारण लोगों (आरोपियों) को जमानत नहीं मिल पा रही है।

वे उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कमी की शिकायत कर रहे थे। पीठ ने कहा, ‘‘बीसीआई विचार करने के लिए नियमों के मसौदे को रिकॉर्ड पर रखना चाहता है और दलील दी है कि यदि यह अदालत अपनी औपचारिक मंजूरी देती है, तो नियम बनाए जा सकते हैं। प्रति आज याचिकाकर्ता के वकील को सौंप दी गई है। वह मसौदा नियमों की पड़ताल करना चाहेंगे। याचिकाकर्ता दो सप्ताह के भीतर इन नियमों के जवाब में अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकता है। चार सप्ताह बाद के लिए मामले को सूचीबद्ध किया जाए।’’ भूषण ने कहा कि इन नियमों का हड़ताल पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। पीठ ने कहा कि कई बार जब ऐसी समस्या आती है तो मामले अदालतों में आते हैं और अदालतों को हस्तक्षेप और आदेश पारित करना पड़ता है। वकीलों की हड़ताल के विषय पर न्यायमूर्ति कौल ने कहा, ‘‘यह उच्चतम न्यायालय में क्यों नहीं होता? क्योंकि एक विचार प्रक्रिया है कि अदालतों का कामकाज बाधित नहीं होना चाहिए।’’ पीठ ने बीसीआई को दो सप्ताह के भीतर एक हलफनामा दाखिल कर बताने को कहा कि ‘‘पिछले एक साल में किस बार एसोसिएशन ने हड़ताल का आह्वान किया और क्या कार्रवाई की गई।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर