बदलते घाटी की कहानी कश्मीरी पंडित की जुबानी, 32 साल बाद डाला अपना वोट

By अभिनय आकाश | May 25, 2024

वोट डालने आए विस्थापित कश्मीरी पंडित मतदाता वीर सराफ ने 32 साल बाद वोट डालने पर खुशी जताई और कहा कि कश्मीर के बदलते हालात ने उन्हें कश्मीर आकर वोट करने के लिए मजबूर किया है। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी है. बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। अनंतनाग में मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद सराफ ने एएनआई को बताया कि मैंने 32 साल बाद कश्मीर में अपना वोट डाला। मैं एक अल्पसंख्यक समुदाय से हूं जो आमतौर पर यहां नहीं आता है। लेकिन पिछले दस वर्षों में कश्मीर में बदलते हालात हमें कश्मीर में आकर वोट डालने के लिए मजबूर किया।

इसे भी पढ़ें: Jammu - Kashmir में बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत BJP को सत्ता से बेदखल करने का संकेत - Congress

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और मतदन एजेंट को कथित रूप से हिरासत में लिए जाने के खिलाफ शनिवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। महबूबा ने यह भी दावा किया कि उनके मोबाइल नंबर से फोन करने की (‘आउटगोइंग कॉल’) सुविधा बिना किसी स्पष्टीकरण के निलंबित कर दी गई है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोग ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ (आतंकवादियों के सहयोगी) हैं और यह कार्रवाई चुनाव का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए की गई है। 

प्रमुख खबरें

विशाखापत्तनम में चंद्रबाबू नायडू का ऐतिहासिक कदम, 28,000 से अधिक परिवारों को सौंपा ₹9,000 करोड़ की जमीन का मालिकाना हक

Ballia Double Murder: पत्नी और दिव्यांग बेटी की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार

Ai+ Nova 2 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 7000mAh Battery और 48MP कैमरा से है लैस

DUSU VP Race में निर्दलीय का दबदबा: जानें ABVP और NSUI को भारी अंतर से हराने वाले Deepanshu Shokeen की कहानी