विभव पर कार्रवाई की बात है छलावा, महिला पहलवानों के हक की आवाज उठा वोट मांगने वाले केजरीवाल के शीशमहल में सांसद संग मारपीट की सीक्रेट कहानी क्या है?

By अभिनय आकाश | May 15, 2024

आम आदमी पार्टी की तरफ से महिला सम्मान पर डबल स्टैंडर्ड का एक नया रिकॉर्ड कायम किया गया। एक तरफ हरियाणा में अरविंद केजरीवाल पहलवान बेटियों के सम्मान पर वोट मांग रहे थे। दूसरी तरफ दिल्ली में 32 घंटे की चुप्पी के बाद उनकी ही पार्टी ने कबूल कर लिया कि उनकी ही पार्टी की महिला सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास में बदसलूकी हुई। बाहर भले ही केजरीवाल की तरफ से महिला सुरक्षा, महिला सम्मान को लेकर नई गारंटी दी जा रही हो। लेकिन सीएम आवास में ही महिला सुरक्षित नजर नहीं आ रही हैं। वो भी किसी और ने नहीं बल्कि खुद अरविंद केजरीवाल के करीबी और उनके पीए पर महिला सांसद के साथ बदसलूकी के आरोप लगे हैं। घंटे दर घंटे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली आम आदमी पार्टी ने ये मानने में 32 घंटे लगा दिए कि केजरीवाल के शीशमहल में उनकी ही पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट हुई है। घंटों इंतजार के बाद आम आदमी पार्टी मीडिया को ये बता पाई कि केजरीवाल के पीए विभव ने ही बदतमीजी की थी। इसके साथ ही आप ये भी मान रही है कि केजरीवाल के आवास पर स्वाति मालीवाल ने पुलिस तक बुलाई थी। 

इसे भी पढ़ें: स्वाति मालीवाल को जान का खतरा! AAP के पूर्व हरियाणा प्रमुख ने की FIR दर्ज करने की मांग, CM आवास को बताया गटर हाउस

आप क्या कार्रवाई कर सकती है 

सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि स्वाति मालीवाल सीएम केजरीवाल के मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंची थी। इसी दौरान सीएम के पीए ने उनके साथ बदसलूकी की। संजय सिंह ने बताया कि अरविंद केजरीवाल अपने पीए के खिलाफ एक्शन लेंगे। साथ ही कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। हम सब स्वाति मालीवाल के साथ हैं। हमेशा वीडियो संदेश देने वाले केजरीवाल ने इतने बड़े मुद्दे के लिए जेल से बाहर होने के बावजूद संजय सिंह को जवाब देने के लिए आगे किया। इसके साथ ही सबसे दिलचस्प और गौर करने वाली बात ये है कि आप की तरफ से कार्रवाई की बात कही जा रही है। लेकिन कार्रवाई तो विभव कुमार के खिलाफ दिल्ली पुलिस ही कर सकती है। आपको याद होगा कि एलजी विनय सक्सेना ने पिछले दिनों विजलेंस जांच के दौरान पीए विभव कुमार को बर्खास्त कर दिया। वो भले ही कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। विभव कुमार पर एक सरकारी अधिकारी के साथ मारपीट करने से संबंधित केस के बारे में विभाव को जानकारी नहीं देने का आरोप पहले से दर्ज है। आधिकारिक तौर पर पीए के पद पर तो वो है नहीं फिर भी सीएम आवास में मौजूद हैं। इसके साथ ही स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी की खबर आती है। फिर उन पर आम आदमी पार्टी क्या एक्शन ले सकती है? विभव कुमार की आम आदमी पार्टी में क्या भूमिका है? क्या विभव कुमार आप के कोई पदाधिकारी हैं? वो कोई भी पार्टी का पद होल्ड नहीं करते हैं। पीए के पद से पहले ही एलजी उनकी छुट्टी कर चुके हैं। ऐसे में क्या कार्रवाई की जा सकती है? इसके साथ ही पीए के पद से हटने के बाद भी उनका कंट्रोल सीएम आवास पर है। अरविंद केजरीवाल के साथ उनके बेहद अच्छे संबंध हैं। पीए से बर्खास्तगी के बाद भी उनके पास बंगला अलॉट है। 

किसके इशारे पर हुई मारपीट? 

दिल्ली पुलिस की तरफ से दो बार स्वाति मालीवाल को बुलाया गया है। स्वाति मालीवाल ने पुलिस से बातचीत भी की है। संजय सिंह ने ये भले कहा कि विभव कुमार के खिलाफ कार्रवाई होगी क्योंकि उन्होंने बदतमीजी की है। लेकिन ये नहीं बताया कि क्यों बदतमीजी की और इसका आधार क्या है? सीएम के आवास में ड्राइंग रूम के अंदर वो बैठकर अरविंद केजरीवाल का इंतजार कर रही थी। स्वाति मालीवाल केजरीवाल के साथ पिछले 15 सालों से जुड़ी हैं। उन्होंने केजरीवाल के साथ कई प्रदर्शन में हिस्सा लिया है। आप की तरफ से उन्हें पहले दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष और फिर राज्यसभा भी भेजा गया। स्वाति मालीवाल ने जल्दबाजी में पुलिस को फोन तो कर दिया। लेकिन फिर कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई। वैसे बदसलूकी की बात की जाए तो आपको याद होगा कि योगेंद्र यादव और कई नेताओं ने मीटिंग से धक्के मारकर  बाहर करने के आरोप लगाए गए थे।

इसे भी पढ़ें: चीन से वापस लेंगे जमीन, देशभर में 200 यूनिट बिजली फ्री, कुरूक्षेत्र में अरविंद केजरीवाल का मेगा रोड शो, दी कौन सी 10 गारंटी

 सुनीता केजरीवाल की राजनीतिक एंट्री

अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक की अंतरिम जमानत मिली है। 2 तारीख को उन्हें सरेंडर करना है। इन दिनों लगातार सुनीता केजरीवाल को पार्टी की तरफ से आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं पार्टी में अन्य महिला नेताओं में आतिशी और स्वाति मालीवाल का नाम प्रमुखता से आता है। सुनीता केजरीवाल अभी पूरी तरह राजनीति में परिपक्व नहीं हुई हैं और बोलते वक्त भी टीपी पढ़ते हुए कई बार लड़खड़ा जाती हैं। उनके मुकाबले दोनों ही महिला नेता प्रखर हैं और पार्टी का बड़ा फेस भी हैं। अब ये तो जांच का विषय है कि विभव कुमार को आदेश किसने दिया था? क्या कोई निजी विषय था या राजनीतिक ये वक्त के साथ सामने आएगा। 

बीजेपी का प्रदर्शन 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले की गहन जांच की मांग करते हुए भाजपा ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर अपना हमला तेज कर दिया। महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया। तख्तियों और मेगाफोन से लैस होकर, उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। 

 

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Khamenei Death Impacts | दिल्ली में हाई-अलर्ट, दूतावासों और शिया बहुल इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात

Black Monday | Sensex 2,700 अंक टूटा, Nifty 24,700 के नीचे! Middle East War ने स्वाहा किए निवेशकों के लाखों करोड़

Travel Advisory 2 March 2026 | Middle East जंग के बीच Air India और IndiGo की 350+ उड़ानें रद्द, हज़ारों यात्री एयरपोर्ट्स पर फंसे

Iran में कयामत! खामेनेई की मौत के बाद 100 लड़ाकू अमेरिकी विमानों का Tehran पर धावा, ट्रंप बोले- बातचीत को तैयार, पर लेंगे खून का बदला