तुम्हें तो मैं घर पर बांध कर आया था... फिर आ गई हाथापाई की नौबत, 370 के लिए पाकिस्तान की संसद में बवाल की कहानी

By अभिनय आकाश | Dec 11, 2023

चीख, चिल्लाहट और दो टके की बातें पाकिस्तान की संसद में देखने को मिली थी। पाकिस्तान के दो बड़े नेता दुनिया के सामने एक दूसरे को गालियां दे रहे थे। ये नजारा 5 अगस्त 2019 को भारत सरकार की तरफ से जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने के फैसले के बाद देखने को मिला था। इस मामले को लेकर पाकिस्‍तान संसद के दोनों सदनों का संयुक्‍त सत्र बुलाया गया था। संसद में बयानबाजी तो भारत के खिलाफ शुरू हो गई लेकिन कुछ ही समय के बाद केंद्रीय मंत्री और विपक्षी सांसद के बीच गाली-गलौच और हाथापाई की नौबत आ गई थी। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत

आपको बता दें कि 370 हटने के फैसले के बाद पाकिस्तान में खूब विवाद हुआ था। उस वक्त इमरान खान प्रधानमंत्री थे। नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएनएल नवाज मुशाहिदउल्ला खां और इमरान खान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी के बीच 370 को लेकर बहस हो गई। मुशाहिदउल्ला खां ने फवाद चौधरी को कहा कि मैं तो तुम्हें घर पर बांध कर आया था। तुम संसद में कैसे पहुंच गए। उसके बाद खान की इस आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद चौधरी उनकी तरफ  बढ़े। लेकिन अन्य सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों नेताओं के बीच संसद में बयानबाजी काफी देर तक चलती रही। इसके बाद में स्पीकर ने खान और चौधरी के असंसदीय शब्दों को सदन के रिकॉर्ड से हटाने का आदेश दिया। फिलहाल इन नेताओं की बयानबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध