कहानी उस एथलीट की जिसने जेवलिन थ्रो में भारत को दिलाया था पहला गोल्ड, तीसरे स्वर्ण पदक के लिए टोक्यो पैरालंपिक में फेकेंगे भाला

By अभिनय आकाश | Aug 12, 2021

टोक्यो में ओलंपिक खेलों के बाद अब पैरालंपिक खेलों की गूंज सुनाई देगी। 24 अगस्त से 5 सितंबर 2021 के बीच पैरालंपिक खेलों का आयोजन जापान की राजधानी टोक्यो में होगा। जिसमें जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत की ओर से देवेंद्र झाझरिया भी मैदान में उतरेंगे। एथेंस व रियो के बाद अब टोक्यो में देवेंद्र की नजर अपने तीसरे ओलंपिक स्वर्ण पदक पर होगी। देवेंद्र झाझरिया वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2016 में रियो पैरालंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इससे पहले साल 2004 के ग्रीष्म पैरालंपिक में भी देवेंद्र झाझरिया गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं। देवेंद्र झाझरिया का जन्म 10 जून 1981 को राजस्थान के चुरू जिले में हुआ था।

देवेंद्र झा​झड़िया ने एथेंस व रियो में बनाए दो विश्व रिकॉर्ड

देवेंद्र झा​झड़िया पैरालंपिक से भारत के लिए दो बार स्वर्ण पदक लाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। एथेंस ओलंपिक 2004 से 62.15 मीटर भाला फेंककर विश्व रिकोर्ड बनाकर और पहली बार स्वर्ण पदक लाए। फिर रियो ओलंपिक 2016 में खुद का एथेंस वाला रिकॉर्ड तोड़कर 63.97 के नए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। वो पहले पैरा एथलीट हैं जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश