Hair Straightening: बिना केमिकल के नेचुरल तरीके से बालों को करें स्ट्रेट, बालों की पलट जाएगी काया

By अनन्या मिश्रा | Jul 16, 2024

हर लड़की की चाहत होती है कि उनके बाल शाइनी और सीधे नजर आएं। जिसके लिए हम पार्लर जाकर हेयर स्पा ट्रीटमेंट लेते हैं। जिससे कि बाल सीधे हो लकें। वहीं बहुत सारे लोग केरोटिन कराना भी पसंद करते हैं। हालांकि इससे भी बाल सीधे हो जाते हैं। लेकिन बालों पर केरोटिन का असर सिर्फ कुछ समय के लिए ही रहता है। वहीं केमिकल लगने के कारण बाल भी खराब हो जाते हैं। ऐसे में आप बालों को सीधा करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Face Pack For Oily Skin: दमकती-बेदाग त्वचा पाने के लिए लगाएं ये जेल होममेड फेस पैक, मिलेगा गजब का निखार

भिंडी का पानी

भिंडी में आयरन, बीटा केराटिन, विटामिन सी और ए, फाइबर, कैल्शियम, फोलेट, मैग्नीशियम और फास्फोरस पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला बीटा बालों को स्ट्रेट करने में सहायक होता है। इसलिए आप बालों को स्ट्रेट करने के लिए भिंडी के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ऐसे बनाएं भिंडी का पानी

सबसे पहले 6-7 भिंडी धो लें।

अब भिंडी के टुकड़े कर इनको एक पैन में डालें और एक कप पानी डालकर उबालने के लिए रख दें।

जब पानी उबलकर आधा रह जाए, तो गैस बंद कर दें और पानी को ठंडा होने दें।

पानी के ठंडा होने के बाद भिडी को छानकर अलग कर लें और पानी अलग कर लें।

इस पानी को एक एयर टाइट कंटेनर में डाल लें।

जानिए कैसे करें इस्तेमाल

बालों में पहले शैंपू करें और फिर स्प्रे बोतल की मदद से भिंडी के पानी से बालों में स्प्रे करें।

इस पानी को बालों की जड़ों तक अच्छे से लगाएं और फिर हल्के हाथों से मसाज करें।

इसके बाद बालों को कंघी से सुलझा लें।

अब बालों को हवा में सूखने दें। बालों को सुखाने के लिए ड्रायर का इस्तेमाल न करें।

बाल सूखने के बाद सादे पानी से बालों को धो लें।

इस आसान और नेचुरल तरीके से आपके बाल स्ट्रेट हो जाएंगे।

इन बातों का रखें ध्यान

भिंडी के पानी को आप 3-4 दिन तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकती हैं।

अगर आपके बाल ज्यादा घुंघराले हैं, तो आप सप्ताह में 2-3 बार इस पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

बता दें कि यदि आपके बाल हल्के रंग के हैं, तो भिंडी का पानी आपके बालों को हल्का रंग भी दे सकता है।

अगर आप नहीं चाहती हैं कि आपके बालों पर इसका रंग आए, तो आप इस पानी में थोड़ा सा नींबू का रस मिल लें।

प्रमुख खबरें

Salman Khan के घर पर फायरिंग के आरोपी विक्की गुप्ता को शादी के लिए बेल नहीं, VC की मिली छूट

I4C Alert: वित्तीय संस्थानों पर AI आधारित साइबर हमलों का बढ़ा खतरा

US Election में Democratic Party की जीत से Elon Musk को झटका, Tesla शेयर गिरे

UP में Election Commission ने घटाए 3,786 पोलिंग स्टेशन, अब 1.73 लाख केंद्र