By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2018
इस्लामाबाद। दुनिया की सबसे ऊंचे पर्वतों में से एक नंगा पर्वत पर बचाव अभियान खत्म करने के बाद पोलैंड के एक पर्वतारोही को मृत मान लिया गया है। पाकिस्तान के गिलगित बालटिस्तान क्षेत्र में स्थित 8,126 मीटर ऊंची हिमालयी चोटी पर पोलैंड के तोमास्ज मैकेविकज और फ्रांस की एलिजाबेथे रिवोल चढ़ने की कोशिश कर रही थीं। इस पर्वत को पर्वतारोही समुदाय में कातिल पहाड़ माना जाता है।