Stranger Things 5 Date Announcement | अंतिम लड़ाई के लिए हॉकिन्स लौट रहे इलेवन और उसके सभी साथी, जानें तब हो रही हैं रिलीज

By रेनू तिवारी | Jun 02, 2025

नेटफ्लिक्स ने रविवार को हिट शो स्ट्रेंजर थिंग्स के पांचवें और अंतिम सीजन की रिलीज की तारीखों की घोषणा की। अपने YouTube चैनल पर, नेटफ्लिक्स ने दो मिनट से अधिक लंबा वीडियो साझा किया, जिसमें दिखाया गया कि प्रशंसक आगामी सीजन में क्या उम्मीद कर सकते हैं।

शो के प्रशंसक इसे नवंबर से दिसंबर तक देख सकते हैं। पहला खंड 27 नवंबर को भारत में सुबह 5.30 बजे स्ट्रीम होगा, इसके बाद 26 दिसंबर को सुबह 5.30 बजे दूसरा खंड आएगा। आखिरी खंड भारत में 1 जनवरी, 2026 को सुबह 5.30 बजे स्ट्रीम होगा।

अंतिम सीजन कब और कैसे आएगा?

'स्ट्रेंजर थिंग्स' का अंतिम सीजन, जिसका नाम 'द फाइनल सीजन' है, तीन भागों में रिलीज किया जाएगा। वॉल्यूम 1 को 26 नवंबर, 2025 को स्ट्रीम किया जाएगा। वॉल्यूम 2 ​​को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा, जबकि आखिरी वॉल्यूम को नए साल 2026 पर रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही यह आइकॉनिक सीरीज अपने अंत पर पहुंच जाएगी। इस बार फैंस इलेवन, माइक व्हीलर, डस्टिन, लुकास, मैक्स, जोनाथन बायर्स और स्टीव हैरिंगटन को आखिरी बार एक साथ देखेंगे।

इसे भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 | टीवी पर तुलसी की वापसी! स्मृति ईरानी ने जेड सुरक्षा के साथ 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की शूटिंग शुरू की

कब शुरू हुई सीरीज?

'स्ट्रेंजर थिंग्स' एक साइंस-फिक्शन और हॉरर ड्रामा सीरीज है, जिसने 15 जुलाई, 2016 को अपने पहले सीजन से दर्शकों का दिल जीत लिया था। दूसरा सीजन अक्टूबर 2017, तीसरा जुलाई 2019 और चौथा सीजन दो भागों में 2022 में रिलीज किया गया था। अब फाइनल सीजन तीन भागों में आएगा। प्रोमो में दिखाए गए ट्विस्ट ने फैंस के बीच सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या इलेवन की शक्तियां और बढ़ेंगी? या कोई नया रहस्य खुलेगा?

प्रोमो ने फैंस को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि इस बार का सीजन अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगा। मेकर्स ने इस बार कहानी को और भी रोमांचक बनाने का वादा किया है। फाइनल सीजन के एपिसोड नवंबर 2025 से आएंगे।

 Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood 

प्रमुख खबरें

Chess Olympiad: दिग्गज Harika Dronavalli टीम से बाहर, 19 वर्षीय Savitha Shri को मिला Team India में मौका

US Migration Policy: ट्रंप ने रद्द किए हजारों प्रवासियों के लाइसेंस, Freedom Hall पहल से बढ़ी हलचल

Tamil Nadu Budget पेश, TVK सरकार महिलाओं को देगी सोना, नवजात को अंगूठी और पशु

Rukhsar Ahmed: UK में जमानत पर रिहा पूर्व पाकिस्तानी मंत्री ने फिर जीता PoK चुनाव