कनाडा में सड़क का नाम एआर रहमान के नाम पर रखा गया, संगीतकार ने आभार जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2022

न्यूयॉर्क (अमेरिका), 30 अगस्त।  कनाडा के मरखम शहर में एक सड़क का नाम विश्व विख्यात संगीतकार एआर रहमान के नाम पर रखा गया है, जिसके बाद भारतीय गायक ने कहा कि वह अब कड़ी मेहनत करते रहने तथा लोगों को प्रेरित करने की अधिक जिम्मेदारी महसूस करते हैं। भारतीय फिल्म उद्योग में इस महीने तीन दशकों का सफर पूरा करने वाले रहमान ने कनाडा के ओंटारियो में मरखम के प्राधिकारियों के प्रति ट्विटर पर आभार व्यक्त किया। कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजे जा चुके रहमान(55) ने कहा, ‘‘मैंने अपने जीवन में कभी इसकी कल्पना नहीं की थी।

संगीतकार ने कहा, ‘‘ए आर रहमान नाम मेरा नहीं है। इसका मतलब है दयालु। दयालुता हम सभी के ईश्वर का गुण है और कोई व्यक्ति इस दयालुता का केवल सेवक हो सकता है इसलिए इस नाम को कनाडा में रह रहे सभी लोगों के लिए शांति, समृद्धि, खुशी तथा स्वास्थ्य लाने दीजिए। ईश्वर आप सभी का भला करें।’’ रहमान ने भारत के लोगों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इतना प्यार देने के लिए भारत के अपने भाइयों और बहनों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैं समुद्र में एक छोटी बूंद के समान हूं।

प्रमुख खबरें

रस्सी में घेरकर दबोचे बांग्लादेशी, सबके हाथों से निकाली गई जानकारी!

मोदी पर दबाव डालना...भारत का जिक्र कर अमेरिका को पुतिन ने क्या सुना दिया

Cockroach Janta Party का नया धमाल, अभिजीत ने कहा- स्वागत नहीं करोगे हमारा

Vande Bharat जैसी स्पीड में दौड़ेगी 400 Mail/Express Trains, Railway का शानदार प्लान!