Street soccer league: ‘स्ट्रीट’ फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए रोनाल्डिन्हो शुरू करेंगे लीग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2023

लॉस एंजिलिस। ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों के लिए विश्वव्यापी ‘स्ट्रीट सॉकर लीग’ शुरू कर रहे हैं। लंबे समय तक बार्सिलोना का प्रतिनिधित्व करने वाले इस खिलाड़ी का खेल भी सड़क और गलियों में शुरू हुआ था और वह चाहते हैं कि इस तरह से खेल से जुड़ने वालों खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने का वैश्विक मंच मिले।

इसे भी पढ़ें: Spanish League: बेनजेमा ही हैट्रिक से मैड्रिड ने अल्मेरिया को 4-2 से हराया

दुनिया भर के प्रमुख शहरों में इसके मैचों और कौशल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में टीमें ‘आरजीएसएल (रोनाल्डिन्हो ग्लोब स्ट्रीट टीम) चैंपियंस’ के खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। अपने करियर के दौरान दो बार विश्व के साल के सर्वश्रेष्ट खिलाड़ी रहे रोनाल्डिन्हो ने कहा, ‘‘हम मानते हैं कि इस क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं और यह भविष्य के खिलाड़ियों का समर्थन करने का एक शानदार मौका होगा।

प्रमुख खबरें

World Junior Squash Championship: अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, Gold Medal जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

अगस्त में IPO Market में आएगी बहार, Zepto समेत कई बड़ी कंपनियां जुटाएंगी ₹25,000 करोड़

Typhoon Noul का तांडव! चीन के Guangdong में सर्वोच्च चेतावनी, 400 से ज्यादा Flights रद्द

Comic-Con 2026 Big Reveal: 2028 में थिएटर्स में दिखेंगे नए Ghost Rider, आइकोनिक किरदार निभाएगा ये सुपरस्टार