Stretch Marks: प्रेग्नेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स बन गए हैं परेशानी का सबब तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी स्मूद स्किन

By अनन्या मिश्रा | Jan 08, 2024

हर महिला के लिए प्रेग्नेंसी का समय बेहद खास होता है। क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं तमाम मुश्किलों के बाद भी इस समय को आराम से निकालने का प्रयास करती हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली परेशानियों को सही होने में समय लग जाता है। ऐसी ही एक समस्या स्ट्रेच मार्क्स की है। क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान पेट का आकार और मोटापा बढ़ने की वजह से जांघ, पेट और हाथों के आसपास स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Mood Swings Causes: इन वजहों से होते हैं बार-बार मूड स्विंग

एलोवेरा जेल

वैसे तो आपने भी एलोवेरा जेल के कई फायदों के बारे में सुना होगा। लेकिन बता दें कि स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को दूर करने में एलोवेरा जेल काफी फायदेमंद होता है। इसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर हल्के हाथों से करीब 15 मिनट तक मसाज करें। फिर 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से वॉश कर लें। कुछ दिनों तक लगातार इस उपाय को करने से स्ट्रेच मार्क्स पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे। साथ ही इससे आपकी स्किन भी चमकदार बनेगी।

नारियल तेल

नारियल तेल सिर्फ बालों ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी काफी अच्छा होता है। नारियल तेल का उपयोग कर आप स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके लिए आप रात को सोने से पहले नारियल का तेल लेकर स्ट्रेच मार्क्स पर हल्के हाथों से 5 मिनट तक मसाज करें। ऐसा रोजाना करने से स्ट्रेच मार्क्स आसानी से कम हो जाएंगे। 

आलू

आपको बता दें कि त्वचा से स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए आलू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप एक आलू को छीलकर उसको पीस लें और उसका रस निकाल लें। फिर इस रस को स्ट्रेच मार्क्स पर थोड़ी देर के लिए लगाकर रखें और फिर सादे पानी से धो लें। रोजाना इस उपाय को करने से न सिर्फ स्ट्रेच मार्क्स की समस्या बल्कि स्किन का कालापन और दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।

चीनी

स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आप आधा चम्मच चीनी, कुछ नींबू की बूंदे और बादाम तेल ले लें। फिर इन तीनों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिक्सचर को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाते हुए 2-3 मिनट तक मसाज करें। फिर नॉर्मल पानी से धो दें। यह उपाय स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

अखरोट

स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में अखरोट भी मददगार होता है। इसके लिए आप सबसे पहले अखरोट का पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स पर करीब 15 मिनट लगाकर छोड़ दें। 15 मिनट पूरे होने के बाद इसे नॉर्मल पानी से साफ कर लें। बता दें कि इस उपाय को करने से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर होने के साथ आपकी स्किन को पोषण भी मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान