नशा करके वाहन चलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, अनिल विज बोले- निरीक्षण अभियान भी चलाया जाएगा

By अभिनय आकाश | May 27, 2022

 हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में राजमार्गों पर भारी वाहनों की उल्लघनाओं को चेक करने के लिए व निरीक्षण अभियान को तेज करने हेतू जल्द ही उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी और नशा करके वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। विज आज यहां मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नशे के खिलाफ हम लगातार मूवमेंट चला रहे हैं। सभी पुलिस कप्तान हर हफ्ते मेरे पास छापेमारी और बरामद नशे के सामान की रिपोर्ट जमा करते हैं और फिर मैं उसे देखता हूं। इस संबंध में एनसीबी भी काम कर रही है। इसमें सज़ा भी होनी चाहिए और हो भी रही है। 

प्रमुख खबरें

इस शख्स ने बताई मोदी के बारे में खतरनाक बात, भारत हैरान!

जब नाना पाटेकर ने रजनीकांत को दी थी राजनीति से दूर रहने की सलाह, कहा था- वे बहुत सीधे हैं, राजनीति चालबाज़ों का खेल है

GST 2.0: अधिकारियों के गिरफ्तारी अधिकार खत्म करने और आसान नियमों पर विचार

ECINET की खामियों पर Congress का वार, BJP मुख्यालय से वोटर लिस्ट कंट्रोल करने का आरोप