UP में Bangladeshi और Rohingya घुसपैठियों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2025

उत्तर प्रदेश में सरकार ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ निर्णायक अभियान शुरू कर दिया है। यह जानकारी शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और अवैध घुसपैठ किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बयान में कहा गया, ‘‘प्रदेश में जारी व्यापक सत्यापन अभियान ने घुसपैठियों के संगठित नेटवर्क को उजागर किया है। कई जिलों में बड़ी संख्या में रोहिंग्या और बांग्लादेशी संदिग्धों की पहचान हुई है। इसी दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने अभियान चलाकर कई रोहिंग्या घुसपैठियों को पकड़ा, जो इस नेटवर्क की गहराई को दर्शाता है।’’

इसमें कहा गया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के हर मंडल में निरुद्ध केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। पकड़े गए अवैध प्रवासियों को इन केंद्रों में तब तक रखा जाएगा, जब तक उनकी कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती।

बयान में कहा गया, ‘‘निर्वासित करने की प्रक्रिया विदेश क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के सहयोग से संचालित की जा रही है और जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि संबंधित जानकारी प्रतिदिन गृह विभाग को भेजी जाए।

प्रमुख खबरें

Jantar Mantar Protest | सुरक्षा घेरा तोड़कर JDU दफ्तर के रास्ते जंतर-मंतर में कूदे CJP नेता Sourav Das और Ashutosh Ranka, पुलिस ने हिरासत में लिया

IMF ने वैश्विक वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 3.1 प्रतिशत किया, भारत सबसे तेज अर्थव्यवस्था

West Delhi Nightclub Murder | दिल्ली के नाइटक्लब में खूनी खेल! गलती से गिरी बीयर तो बाउंसरों और मालिक ने पीट-पीटकर ले ली युवक की जान

Delhi CAPF Deployment | दिल्ली में बड़े बवाल की आशंका! दिल्ली पुलिस ने की 20 अक्टूबर तक CAPF की तैनाती बढ़ाने की मांग, छावनी में तब्दील होगी राजधानी