UP में क्रिसमस और नए साल के जश्‍न के चलते सख्‍ती, सार्वजनिक स्‍थानों पर कोविड प्रोटोकॉल और मास्‍क अनिवार्य

By प्रेस विज्ञप्ति | Dec 23, 2021

लखनऊ। क्रिसमस और नए साल के जश्न के मद्देनजर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए प्रदेश में सख्‍ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा संक्रमण को मात देने के लिए सजगता के साथ सतर्कता जरूरी है। ऐसे में सार्वजनिक स्‍थानों जैसे मॉल, सिनेमाघर, होटल, कैफे व भीड़भाड़ वाले स्‍थानों पर अधिक सतर्कता बरती जाएगी। क्रिसमस और नए साल के जश्‍न में आयोजित होने वाली पार्टियों में कोविड प्रोटोकाल, सोशल डिस्‍टेंसिंग और मास्‍क अनिवार्य होगा। कोरोना के डेल्‍टा व ओमिक्रान वैरिएंट को ध्‍यान में रखते हुए प्रदेश के सभी डीएम को अलर्ट जारी किया जा चुका है। 

इसे भी पढ़ें: गाय कुछ लोगों के लिए ‘गुनाह’ हो सकती है, हमारे लिए तो माता है, पूजनीय है: पीएम मोदी 

यूपी की सीमाओं पर सुरक्षा और सतर्कता के दायरे को बढ़ाते हुए प्रदेश में आने वाले हर यात्री की जांच पर जोर दिया जा रहा है वहीं, प्रदेशवासियों को नए वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश में स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों की टीम के सुझावों को ध्‍यान में रखते हुए सरकारी और गैर सरकारी अस्‍पतालों में नई गाइडलाइन के तहत सभी इंतजामों को पुख्‍ता करने के निर्देश दिए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: विश्वविद्यालय के प्रोफेसर से लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम तक, ऐसा रहा डॉ. दिनेश शर्मा का राजनीतिक सफर 

प्रदेश सरकार टीकाकरण पर दे रही विशेष जोरविशेषज्ञों के अनुसार कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट के विरूद्ध टीकाकरण एक महत्‍वपूर्ण हथियार है। ऐसे में प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को जल्‍द से जल्‍द टीका कवच देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए यूपी में टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने पर सरकार जोर दे रही है। प्रदेश सरकार के प्रयासों के सफल परिणाम देखने को मिल रहे हैं। दूसरों प्रदेशों की तुलना में अब तक 19 करोड़ से अधिक टीकाकरण कर यूपी सर्वाधिक टीकाकरण करने में देश में पहले पायदान पर है। यूपी में 19 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं तेलागंना में 04 करोड़ से अधिक, राजस्‍थान में 07 करोड़ से अधिक, महाराष्‍ट्र में 12 करोड़ से अधिक, असम में 03 करोड़ से अधिक और दिल्‍ली में 02 करोड़ से अधिक ही टीकाकरण हो पाया है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत