Real Estate सेक्टर में जबरदस्त तेजी, Gaurs Group ने 9 महीने में बेचीं 5347 करोड़ की Property

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2026

 रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी गौर्स ग्रुप की आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों की मजबूत मांग के कारण चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों के दौरान बिक्री बुकिंग 12 प्रतिशत बढ़कर 5,347 करोड़ रुपये हो गई। गौर्स ग्रुप ने अप्रैल-दिसंबर 2024 अवधि में 4,786 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेची थीं। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तीन तिमाहियों के दौरान, गौर्स ग्रुप ने 2,578 इकाइयों में लगभग 59.2 लाख वर्ग फुट क्षेत्र बेचा।

गौर्स ग्रुप के निदेशक सार्थक गौर ने बिक्री में वृद्धि का श्रेय वैश्विक जीवनशैली के अनुरूप योजनाबद्ध आवासीय विकास की बढ़ती मांग को दिया। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026–27 में कई नई परियोजनाएं पेश होने वाली हैं, और इस वर्ष को विस्तार का महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है, जिसमें यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विशेष ध्यान रहेगा।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह