कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के बीच क्रोएशिया में शक्तिशाली भूकंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

जगरेब। जब देश की राजधानी जगरेब को कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर आंशिक तौर पर बंद रखा गया है। भूकंप की वजह से लोग घबरा गए और अस्पतालों को खाली कराना पड़ा। इस दौरान बड़े पैमाने पर क्षति पहुंची जिसमें राजधानी जगरेब का मशहूर गिरजा घर भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि भूंकप की वजह से 15 साल की एक किशोरी की स्थिति नाजुक है जबकि 16 अन्य लोग घायल हैं।

यूरोपीय भूकंप एजेंसी ईएमएससी ने बताया कि सुबह छह बजकर 23 मिनट पर 5.3 तीव्रता का भूंकप जगरेब में आया और इसका केंद्र जगरेब के उत्तर में 10 किलोमीटर की गहराई में था। क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक ने कहा कि पिछले 140 साल में जगरेब में आया यह सबसे भयानक भूकंप है। यहां कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़कों पर मलबा बिखरा हुआ है। यह भूकंप ऐसे समय में आया है जब राजधानी में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आंशिक तौर पर बंद लागू किया गया है। लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचने के लिए कहा गया था लेकिन भूकंप के दौरान लोगों के पास अपने घरों से निकल कर बाहर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस महामारी से दुनिया भर में बंद जैसी स्थिति, WHO ने युवाओं को भी किया आगाह

क्रोएशिया में अब तक कोरोना वायरस के 235 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। देश के स्वास्थ्य मंत्री विली बेरोस ने कहा, ‘‘ भूकंप खतरनाक है लेकिन कोरोना वायरस उससे भी ज्यादा खतरनाक है।’’ वहीं प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के सामने दो समानांतर संकट है और दोनों ही एक-दूसरे के विपरित है। प्रधानमंत्री ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह बयान दिया।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा