Nepal Earthquake: नेपाल में आया तीव्र भूकंप, सिक्किम से लेकर बंगाल में महसूस हुए झटके

By रितिका कमठान | Jan 07, 2025

भारत के पड़ोसी देश नेपाल समेत देश के कई हिस्सों में मंगलवार की सुबह भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए है। नेपाल में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई है। बिहार, सिक्किम, नॉर्थ बंगाल, असम में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए है। भूकंप तिब्बत में भी महसूस हुआ जहां इसकी तीव्रता 6.8 दर्ज हुई। 

सुबह बिहार के इन जिलों में आया भूकंप

बिहार के कई जिलों में मंगलवार की सुबह 6.40 के आसपास भूकंप आया। बिहार के मोतिहारी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सिवान, अररिया, सुपौल और मुजफ्फरपुर में भी भूकंप के झटके महसूस हुए है। जानकारी के मुताइक धरती हिलने की ये घटना पांच सेकंड तक होती रही। झटके महसूस होने पर लोग अपने घर से बाहर निकले और सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भूकंप के केंद्र का पता लगा लिया है। भूकंप का केंद्र नेपाल तिब्बत सीमा के पास शिजोंग में रहा।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत