फिलीपीन में भूकंप के जोरदार झटके, चार लोगों की मौत, कई घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2022

मनीला। उत्तरी फिलीपीन में बुधवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए, जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। राजधानी मनीला में भय के कारण लोग अपने घरों और मरीज अस्पतालों से बाहर निकल आए। फिलीपीन के ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान के प्रमुख रेनातो सोलिडम ने बताया कि सात तीव्रता के भूकंप का केंद्र अब्रा प्रांत में किसी पर्वतीय इलाके में जमीन से 25 किलोमीटर नीचे स्थित था। अब्रा के लगांगिलांग शहर के एक सुरक्षा अधिकारी माइकल ब्रिलैंट्स ने बताया, ‘‘जमीन ऐसे हिली जैसे मैं झूला झूल रहा हूं और अचानक बिजली चली गई। हम कार्यालय से बाहर भागे तथा मैंने अपने कुछ साथियों के चीखने और रोने की आवाजें सुनी। ये अब तक के सबसे जोरदार भूकंप के झटके थे और मुझे लगा कि धरती फट जाएगी।’’

इसे भी पढ़ें: US-चीन तनाव के बीच बाइडेन की सुलह की पहल, 28 जुलाई को जिनपिंग से करेंगे वार्ता, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

एक वीडियो में भयभीत चश्मदीद एक पुराने चर्च की मीनार को धराशायी होता दिखा रहा है। राजधानी मनीला के कम से कम दो अस्पतालों से मरीजों जिनमें से कुछ व्हीलचेयर पर थे और चिकित्साकर्मियों को अफरा-तफरी के माहौल में इमारत से निकाला गया। हालांकि, बाद में इंजीनियरों ने बताया कि झटके मामूली थे और इमारत में महज कुछ दरारें आई हैं जिसके बाद मरीजों को वापस अस्पताल की इमारत में स्थानांतरित कर दिया गया। मनीला भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित लगांगिलांग शहर से करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है। शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई थी, लेकिन बाद में विश्लेषण के बाद इसकी तीव्रता सात मापी गई। भूकंप का केंद्र सतह से 17 किलोमीटर नीचे था और बाद में आने वाले अन्य झटकों से और नुकसान की आशंका जताई गई है। फिलीपीन दुनिया के सबसे भूकंप संभावित क्षेत्र प्रशांत महासागर के ‘‘रिंग ऑफ फायर’’पर अवस्थित है। यह देश हर साल करीब 20 समुद्री तूफान का भी सामना करता है। यह दुनिया का सबसे प्राकृतिक आपदा संभावित देशों में शामिल है। फिलीपीन में 1990 में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में करीब 2,000 लोग मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें, ग्राहकों पर पड़ेगा ₹30,000 तक का बोझ