समग्र सामाजिक विकास के लिए मजबूत स्वास्थ्य सेवा और महिला शिक्षा महत्वपूर्ण: रेखा गुप्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि शहर की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने की जरूरत है और महिलाओं की शिक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए क्योंकि प्रगतिशील और समावेशी समाज के निर्माण के लिए दोनों ही महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा, “दिल्ली को देश का सबसे विकसित स्वास्थ्य केंद्र बनना चाहिए। हर नागरिक को सुविधाजनक चिकित्सा सेवाएं मिलनी चाहिए और किसी को भी सही उपचार से वंचित नहीं रहना चाहिए।” मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनसे अपने स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, “आइए हम सब मिलकर एक ऐसा भविष्य बनाएं, जहां लैंगिक समानता सिर्फ एक लक्ष्य न हो, बल्कि एक जीवंत वास्तविकता हो। ” ‘वॉकथॉन’ में लगभग 400 लोगों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा एक ‘महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम’ भी आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं की स्वास्थ्य चुनौतियों, कार्यस्थल समानता और समावेशी विकास पर चिकित्सकों के साथ एक पैनल चर्चा की गई।

‘फोर्टिस’ हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशुतोष रघुवंशी ने स्वास्थ्य सेवा में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और समावेशी व न्यायसंगत कार्य वातावरण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “महिलाएं मरीजों की देखभाल में विशेषज्ञता, सहानुभूति और नवीनता लाती हैं। फिर भी, उन्हें कार्यस्थल पर अनूठी स्वास्थ्य चुनौतियों और प्रणालीगत बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प