पराली जलाना ‘राजनीतिक मुद्दा’ नहीं, राज्यों को इस पर रोक के लिए काम करना चाहिए, कृषि मंत्री तोमर का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पंजाब समेत उत्तर भारत के चार प्रमुख राज्यों में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर शुक्रवार को चिंता व्यक्त करते हुए राज्यों से इसे नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने की अपील की। मंत्री ने कहा कि 2018 से केंद्र सरकार ने राज्यों को पराली जलाने की घटनाओं के प्रबंधन के लिए कोष और मशीनें उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने कहा कि पराली जलाना ‘राजनीतिक मुद्दा’ नहीं है और राज्यों को इस पर अंकुश लगाने की दिशा में काम करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: नवंबर 2023 तक केवल 50 प्रतिशत क्षमता ही हासिल कर पाएगी ओला इलेक्ट्रिक-भाविश अग्रवाल

उन्होंने कहा कि 2018-19 से, केंद्र सरकार ने चार राज्यों - पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा - को पराली जलाने की समस्या के प्रबंधन के लिए 3,138 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं, जिसमें से 1,400 करोड़ रुपये से अधिक पंजाब को, 900 करोड़ रुपये हरियाणा को, 713 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश को और 6 करोड़ रुपये दिल्ली को दिए गए हैं। मंत्री ने दावा किया कि कुछ राज्यों, खासकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा ने अच्छा काम किया है।

प्रमुख खबरें

हालिया टकराव के बाद Iran और खाड़ी देशों का BRICS में होगा आमना-सामना, अब मोदी की कूटनीति देखेगी दुनिया

World Archery Para Series में भारत का दबदबा, Harvinder Singh और Sheetal Devi के दम पर जीते 15 पदक

Sheikh Hasina की बेटी Saima Wazed का WHO से इस्तीफा, Tedros के नेतृत्व पर उठाए गंभीर सवाल

M K Stalin ने Emergency के दौरान झेले दर्द को याद किया, Sarkaria Commission के आरोपों को बताया झूठा