जिद्दी डार्क सर्कल्स और झुर्रियां होगी दूर, बस घर पर बनाएं इमली का फेस पैक

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 27, 2024

खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते लोगों के समय से पहले चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देती। इसके साथ ही डार्क सर्कल्स और दाग-धब्बों ने चेहरे की चमक को कहीं गायब ही कर दिया है। लेकिन आज हम आपको इस लेख में खूबसूरती निखारने के लिए सबसे बेहतरीन इमली फेस पैक  के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से झुर्रियां और आंखों के नीचे काले घेरे सब मिनटों में गायब हो जाएंगे। आइए जानते हैं इमली फेस पैक बनाने की विधि।

अगर आप चेहरे की टैनिंग, झुर्रियां और दाग-धब्बों से परेशान हैं तो आप इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले आप इमली के गूदे के साथ 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर सभी चीजों का पेस्ट बनाकर चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगा लें। इसके बाद जब यह सूख जाए तब हल्के हाथ से मसाज करते हुए इसे धो लें। इमली का यह जादुई फेस पैक झुर्रियां, दाग-धब्बों और डार्क सर्कल्स को दूर कर देगा।

इमली और सूजी का फेस पैक

अगर आप अपनी बढ़ती उम्र कम करना चाहते हैं तो इस फेस पैक का प्रयोग जरुर करें। सबसे पहले आप गर्म पानी में इमली डालें ताकि इमली का गूदा सॉफ्ट हो जाए। इसके बाद इमली के गूदे में 1 चम्मच सूजी, 1 चम्मच शहद , 1 चम्मच बेसन और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पैक को आप चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं रखें। इसके बाद चेहरे को धो लें और फिर मॉश्चराइजर लगा लें।

प्रमुख खबरें

Parashuram Jayanti 2026: 19 या 20? Date पर Confusion खत्म, जानें सही तिथि और Puja का मुहूर्त

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराया, प्रफुल हिंगे फिर चमके

Akshaya Tritiya 2026: Akshaya Tritiya 2026 पर Gold Purchase से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें सबसे शुभ मुहूर्त

Nari Shakti की उड़ान को रोका गया, Womens reservation Bill पर PM मोदी बोले- विपक्ष को उनके पाप की सजा जरूर मिलेगी