Assistant Professor पर छात्र ने चाकू से किया हमला, आरोपी फरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2024

कोच्चि। यहां स्थित सरकारी कॉलेज के एक छात्र ने मामूली विवाद में सहायक प्रोफेसर को कथित तौर पर चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद से फरार छात्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। महाराजा कॉलेज में अरबी अनुसंधान विभाग में सहायक प्रोफेसर निज़ामुद्दीन के एम ने यहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसमें ओन्होंने आरोप लगाया है कि मोहम्मद राशिद ने बुधवार को उन पर चाकू से हमला किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने एक अन्य छात्र के निलंबन को लेकर विभाग में उनके साथ बहस की। इसके बाद आक्रोशित छात्र ने उन पर पीछे से नुकीले हथियार से हमला किया। पुलिस ने कहा है कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे