छात्र संगठन ने Delhi University में बीबीसी का वृत्तचित्र दिखाने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2023

नयी दिल्ली। जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में बीबीसी के 2002 के गोधरा दंगों पर आधारित वृतचित्र को प्रदर्शित किए जाने को लेकर हुए बवाल के बाद एक छात्र संगठन ने दिल्ली विश्वविद्यालय में इसे दिखाने की घोषणा की है। ‘भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन’ के अनुसार, वह दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नॉर्थ कैंपस में कला संकाय के बाहर शाम पांच बजे इसे प्रदर्शित करेगा। प्रशासन ने इसके लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इस बीच, कांग्रेस से संबद्ध नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने नॉर्थ कैंपस में शाम चार बजे और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने आबेंडकर यूनिवर्सिटी कश्मीरी गेट परिसर में दोपहर एक बजे वृत्तचित्र दिखाने की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

RBI ने साढ़े तीन साल बाद Repo Rate 0.25 प्रतिशत बढ़ाया, 5.5 प्रतिशत हुई नीतिगत दर

Bigg Boss 16 फेम Archana Gautam के मुंबई कैफ़े में चोरी! कैश काउंटर उखाड़ ले गया चोर, CCTV फुटेज शेयर कर दर्ज कराई FIR

RBI मौद्रिक नीति से पहले Rupee में कमजोरी, US Dollar के मुकाबले 96.45 पर फिसला

KPSC परीक्षा धांधली: ED ने पूर्व अध्यक्ष शिवशंकरप्पा साहूकार और सदस्य को किया गिरफ्तार